{"_id":"a4bb2310a4d00ec04951b196a0db8ce0","slug":"sewerage-water-mixed-in-drinking-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज जाम, घरों में घुस रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज जाम, घरों में घुस रहा गंदा पानी
कैथल
Updated Fri, 28 Feb 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरगढ़ गामड़ी में स्थित गली नंबर-11 में डाला गया सीवरेज ठप होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना पड़ रहा है। आलम यह है सीवरेज ऑवरफ्लो हो रहा है जिससे गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
सीवरेज ऑवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी पेयजल आपूर्ति में भी आने लगा है। कॉलोनी वासी शमशेर सिंह, ओमवती, गुरमीत कौर, राजेंद्र कुमार, श्रवण, गुरमेज सिंह, पवन कुमार, बलजीत कौर ने बताया कि करीब एक महीने से लगातार सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा है जिसके कारण कॉलोनी वासी घरों से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गली के बीच में कई-कई दिन तक गंदा पानी खड़ा होने से घरों में सीलन आ चुकी है।
कॉलोनी के कई घरों में गंदा पानी अंदर भी जा रहा है जिसके कारण लोगों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी वासियों ने बताया कि गली में बार-बार सीवरेज ऑवरफ्लो होने के कारण मकानों में सीलन आ चुकी है। कई बार गंदा पानी पेयजल आपूर्ति में भी मिल रहा है। कॉलोनी वासियों ने प्रशासन से गुहार लगाई है उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए सीवरेज ठीक किया जाए। इस संदर्भ में वार्ड की पार्षद राजबाला ने बताया कि एक महीने से गली नंबर-11 में समस्या है जिसके लिए विभाग को लिखित रूप से कई बार शिकायत दे चुके हैं। जल्द ही समस्या का हल करवाया जाएगा।