फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Seventh accused arrested in murder case of Mataur resident Praveen

Kaithal News: मटौर निवासी प्रवीण की हत्या मामले में सातवां आरोपी गिरफ्तार

Sat, 30 Aug 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 30 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Seventh accused arrested in murder case of Mataur resident Praveen
कैथल। बड़सीकरी गांव में मटौर निवासी प्रवीण की हत्या के मामले में कलायत थाना पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पहले ही छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर रामनिवास के नेतृत्व में टीम ने बड़सीकरी कलां निवासी मनीष को काबू किया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, मटौर निवासी सतपाल सिंह ने शिकायत दी थी कि बुधवार सुबह उसका बेटा प्रवीण गांव खडालवा स्थित शिव मंदिर माथा टेकने गया था। शाम तक वह वापस नहीं लौटा। रात डेढ़ बजे गांव के युवक सोनू, दीपक और सतीश ने घर आकर बताया कि प्रवीन को चोटें आई हैं, वह आए तो खाना खिलाकर अपने पास सुला लेना लेकिन सुबह सरपंच के जरिए सूचना मिली कि बड़सीकरी में प्रवीन की मौत हो गई है। परिजन वहां पहुंचे तो प्रवीन खून से लथपथ मृत अवस्था में मिला था। परिजनों और गवाहों ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे प्रवीन के साथ गांव के अमित, सतीश और दीपक भी बड़सीकरी कलां पहुंचे थे। तभी गुरजीत, प्रदीप, मनीष, बंसल, दया, नरेश, सिंदा, काला, मनोज, गुरमेज, दरबारा, वकील, बिन्नी, विकास, विक्की, कृष्ण, गोविंदा, बिट्टू और गुरजेंट ने गंडासी, कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दिया था। बाद में प्रवीण की मौत हो गई थी। कलायत थाने में यह मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनीष भी वारदात में शामिल था। अदालत से आरोपी का दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, ताकि उससे गहन पूछताछ की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed