फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Seven players selected for Kho-Kho

Kaithal News: खो-खो के लिए सात खिलाड़ी चयनित

Thu, 30 Nov 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 30 Nov 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Seven players selected for Kho-Kho
राजिंद्र तंवर
विज्ञापन

कैथल। नासिक में होने वाली राष्ट्रीय स्कूली खेल खो-खो प्रतियोगिता के लिए कैथल के सात खिलाड़ियों का चयन हुआ है। आयु वर्ग-17 के तहत इन खिलाड़ियों चार लड़के और तीन लड़कियां हैं। महाराजा जाट सूरजमल खेल मैदान में ये सभी सुबह-शाम अभ्यास कर रहें हैं।

यह जानकारी एईओ खेल रमेश चहल व हरियाणा टीम के मुख्य इंचार्ज पवन पांचाल ने दी। उन्होंने बताया कि नासिक में होने वाली राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हरियाणा की टीम में विभिन्न जिलों के महिला व पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें हिसार, फतेहाबाद, रोहतक, सोनीपत, कैथल, भिवानी, जींद, पानीपत, चरखीदादरी के खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इन सभी खिलाड़ियों का 56वीं हरियाणा राज्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। कैथल से लड़कों की टीम में आर्यन, मनीष, विजय व आशीष और लड़कियों की टीम में प्रियंका, चंचल, रोमा भाग ले रही हैं। इस प्रतियोगिता से पूर्व हरियाणा की दोनों टीमों का राष्ट्रीय शिविर कैथल के जाट खेल मैदान में 27 से 30 दिसंबर तक जारी है। दोनों टीमों में 24 खिलाड़ी व इनके साथ पांच प्रशिक्षक इनके साथ रहेंगे। शिविर समापन के बाद एक दिसंबर को नासिक के हीरावड़ी के लिए रवाना होंगे। जहां पर तीन से लेकर सात दिसंबर यह प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी दोनों टीम प्रदेश के लिए पदक लेकर लौटेगी। सभी खिलाड़ियों ने पूरी लगन के साथ अभ्यास किया है। दोनों टीमों के साथ मुख्य इंचार्ज पवन कुमार, कोच महेंद्र, जगदीश, विक्रम व महिला कोच रजनी भी साथ रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खो-खो टीम के लिए कल होगा ट्रायल
कैथल। खो-खो फैडरेशन ऑफ इंडिया के एक्जीक्यूटिव सदस्य अधिवक्ता बृषभान ने बताया कि हरियाणा राज्य सब जूनियर व जूनियर खो-खो टीम लडक़े व लड़कियों का ट्रायल एक दिसंबर को होगा। यह ट्रायल सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहतक में होगी। चयनित टीम 33वीं सब जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप टुमकुर कर्नाटक 13 से 17 तक व 42वीं जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप लड़के व लड़कियां बेमेतरां छतीसगढ़ में 26 से 30 दिसंबर तक होगी। इस ट्रायल में डॉ. मुन्नी जून नेशनल कोच एसएस मलिक सेक्रेटरी खो-खो एसोसिएशन दिल्ली, सुनीता खत्री उप डायरेक्टर स्पोट्र्स हरियाणा, बलवान कोच कैथल, नवीन कोच रोहतक खिलाडिय़ों की चयन प्रक्रिया को पूरी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed