फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Seven more dengue patients found

डेंगू के सात नए मरीज और मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Seven more dengue patients found
Seven more dengue patients found - फोटो : Kaithal
जिले में शनिवार को डेंगू से पीड़ित सात नए मरीज और पाए गए। ये मरीज गांव बात्ता, संगतपुरा, माता गेट, मलिकपुर, राधा स्वामी कॉलोनी व शहर में अन्य स्थानों पर मिले। जिले में अब तक डेंगू के 111 मरीज पाए गए हैं, जिनमें से अधिकतर ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग अब तक 781 लोगों के डेंगू की जांच के लिए सैंपल ले चुका है।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू के आशंकित इलाकों में फॉगिंग करवाई जा रही है ताकि डेंगू के लार्वा को खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि लक्षण मिलने पर व्यक्ति तुरंत अस्पताल में इलाज करवाएं। नागरिक अपने घर व आसपास साफ-सफाई रखें। जिन घरों में लारवा मिला है, उन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बुखार से पीड़ित सभी लोगों के सैंपल लेते रहें और जिला वासियों को डेंगू से बचाव के प्रति भी जागरूक करते रहें। उन्होंने आमजन को आह्वान भी किया कि डेंगू से घबराने की जरूरत नहीं है। अपने घरों में लार्वा न पनपने दें और घर के आस-पास साफ-सफाई रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed