फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Seven fall ill after eating buckwheat flour

Kaithal News: कुट्टू का आटा खाने से सात बीमार

Tue, 08 Oct 2024 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 08 Oct 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Seven fall ill after eating buckwheat flour
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नवरात्र पर्व के व्रत में खाए जाने वाले कुट्टू का आटा खाने से एक ही परिवार के सात लोगों की तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

प्रारंभिक जानकारी अनुसार, यह मामला जींद रोड स्थित मॉडल टाउन में रविवार रात का है। रविवार रात को घर में कुट्टू के आटा के पकौड़े और रोटी बनाई थी। इन सदस्याें रात करीब साढ़े नौ बजे इस आटे से बनी खाद्य सामग्री खाई थी। इसे खाने के बाद रात करीब साढ़े 11 बजे उनकी अचानक से तबीयत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन


परिवार के मुखिया मॉडल टाउन निवासी हरीश कुमार ने बताया कि रविवार को सुबह के समय मॉडल टाउन में स्थित एक करियाणा स्टोर से आटा लेकर आए थे। उन्होंने इस कुट्टू के आटे से शाम करीब सात बजे पकौड़े व रोटी बनाई थी। इसके बाद रात करीब साढ़े 11 बजे परिवार के सदस्यों को उल्टियां लग गई। तुरंत निजी अस्पताल में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उसकी 40 वर्षीय पत्नी पूजा, 40 वर्षीय बहन मीनू, बेटा 12 वर्षीय सारांश व नौ वर्षीय कुनाल, बेटी लव्या, 25 वर्षीय भांजी दीपिका व 13 वर्षीय श्रृष्टि की तबीयत बिगड़ी। इनमें से तीन सदस्य अभी तक बेहोशी की हालत में हैं।


उन्होंने आरोप लगाया कि दुकानदार ने उन्हें खराब गुणवत्ता का आटा दिया है। इस कारण ही सभी बीमार हो गए। आरोप लगाया है कि दुकानदार ने उन्हें पुराना आटा दिया है, जो बिल्कुल खराब हो चुका है। इस मामले में पुलिस की ओर से जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक शिकायत ली गई है। जबकि अभी तक केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed