फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Service to humanity is the true religion of life: Pt. Vikas

मानव सेवा ही जीवन का सच्चा धर्म : पं. विकास

Fri, 02 Jan 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 02 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Service to humanity is the true religion of life: Pt. Vikas
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। श्री शिरडी साईं शरणम् धाम संस्था की ओर से साईं मंदिर के 20वें स्थापना दिवस पर आयोजित साप्ताहिक साईं कथा का समापन हुआ। इस दौरान भव्य भजन संध्या के साथ ही साईं बाबा के जीवन, उपदेशों और संदेशों का वर्णन किया गया। कार्यक्रम में कथावाचक ने साईं के संदेशों को आत्मसात करने पर बल दिया। साथ ही मानव सेवा को जीवन का सच्चा धर्म बताया।


प्रख्यात कथावाचक पं. विकास लेखवार ने साईं बाबा के जीवन, उपदेशों और संदेशों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और सबुरी जीवन के दो आधार हैं, जिन्हें अपनाकर मनुष्य हर कठिनाई का सामना सहजता से कर सकता है। उन्होंने निस्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा को भी मानव जीवन का सच्चा धर्म बताया। भजन गायक दर्पण शर्मा ने साईं भजनों की मधुर प्रस्तुति से माहौल को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए नववर्ष का स्वागत करते दिखाई दिए। मुकेश चावला, भारत खुराना, राकेश चावला, जतिन गांधी, कृष्ण सलूजा, धर्मवीर भोला, जगदीश पंवार, कर्ण गर्ग, संजय गर्ग सहित कई भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed