{"_id":"3200b1f75217c90e30625f5d8ad1c45f","slug":"senior-citizens-protested-after-not-able-to-deposit-pension-farm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्म जमा करवाने को भटके, बुजुर्ग महिलाएं गश खा गिरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्म जमा करवाने को भटके, बुजुर्ग महिलाएं गश खा गिरीं
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
Updated Wed, 06 Aug 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
गुहला चीका। बुढ़ापा पेंशन के फार्म जमा करवाने के आए बुजुर्गों को मंगलवार को बीडीपीओ दफ्तर में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
फार्म जमा करवाने को लेकर मारामारी के दौरान भारी गर्मी व घुटन के कारण दो महिलाएं गश खाकर गिर गईं। उनके साथ आए परिजनों ने उन्हें तुरंत संभाला व पानी पिलाया। बहुत से बुजुर्गों के हाथ में थमे कागज पसीने के कारण गीले होकर फट गए।
गौरतलब है कि समाज कल्याण विभाग ने आज के दिन खंड गुहला के तमाम गांवों से बुढ़ापा पेंशन के पात्रों को बीडीपीओ दफ्तर में पहुंचने की मुनादी करवाई थी। गांवों से काफी तादाद में बुजुर्ग पुरुष व महिलाएं बीडीपीओ दफ्तर पहुंच गए। समाज कल्याण विभाग ने फार्म लेने के लिए एक महिला कर्मचारी को भेजा था।
समाज कल्याण विभाग की कर्मचारी पहले पुराने बीडीपीओ दफ्तर के एक कमरे में बैठी तथा कमरे के बाहर लोगों की लाइनें लगवा ली। लोग आते गए और जब कोई ना कोई कमी बताकर उनका फार्म वापस किया जाने लगा तो वे फार्म जमा करवाने की जिद करने लगे।
विज्ञापन
इसके साथ ही लोगों ने लाइनें तोड़ दी व भीड़ बनाकर कमरे में फार्म जमा करवाने के लिए घुस पड़े। समाज कल्याण विभाग की कर्मचारी निशा रानी जैसे तैसे उक्त कमरे से निकली व दफ्तर के नए भवन में जाकर फार्म लेने शुरू कर दिए। वहां भी थोड़ी देर में अफरा तफरी का माहौल हो गया तो तंग होकर वह उस कमरे से भी बाहर हो गई। तीसरी जगह जाने पर भी जब भीड़ ने उनका पीछा ना छोड़ा तो समाज कल्याण विभाग की उक्त कर्मचारी ने बीडीपीओ के पास जाकर फार्म लेने में अपनी असमर्थता जता दी।
बीडीपीओ ने बुलाई पुलिस
बीडीपीओ नवनीत कौर ने पुलिस बुलाई तथा पुलिस ने लोगों को लाइनों में लगाने की कोशिश की। यह कोशिश भी कामयाब ना होती देख बीडीपीओ ने ग्राम पंचायतों को सचिवों को आदेश दिए कि वे अपनी अपनी पंचायतों के लोगों को अलग अलग इकट्ठा करके फार्म लेना शुरू करें। एक दो पंचायत सचिवों ने फार्म लेने शुरू किए, लेकिन मामला फिर भी काबू में नहीं आया।
बुजुर्गों ने लगाया जाम
पेंशन के फार्म जमा ना होने के विरोध में महिलाओं व पुरुषों ने इसके बाद बीडीपीओ कार्यालय के समक्ष पटियाला रोड पर जाम लगा दिया तथा सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बुजुर्ग बलदेव सिंह, हरि सिंह, बलबीर सिंह, ओम प्रकाश कपूर चद, करनैल सिंह, सुखविंद्र सिंह, रामदिया, नरेंद्र कौर, सीतो, बोहती देवी, कमला रानी, गेजो, शांति, बलविंद्र कौर व रोशनी देवी ने बताया कि वे अपनी बुढ़ापा पेंशन बनवाने के लिए पिछले कई माह से कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
पहले भी कई कई बार पेंशन के लिए फार्म भी जमा करवा चुके हैं, लेकिन कार्यालय में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के चलते उन्हें बार बार दफ्तर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। लोगों द्वारा जाम लगाए जाने के बाद दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगनी शुरू हुई तो बुजुर्गों ने लोगों की परेशानी देख खुद ही जाम हटा लिया।
एसडीएम ने संभाला मोर्चा
बीडीपीओ दफ्तर में लोगों का भारी हुजूम पहुंचने की सुचना पाकर एसडीएम राजेश कुमार बीडीपीओ दफ्तर पहुंचे तथा लोगों को हर हाल में उनके फार्म जमा होने का भरोसा दिलाया। उन्होंने लोगों को लाइनों में लगवाया तथा तुरंत कर्मचारियों की चार टीमें बनाकर लोगों को उन्हें फार्म देने के लिए कहा।