गुहला-चीका। भारत विकास परिषद शाखा चीका की ओर से रविवार सुबह हुड्डा स्कूल के योग केंद्र पर हवन किया गया। हवन में मुख्य यजमान की भूमिका सूरजभान सिंगला और अमित महाजन ने सपत्नीक निभाई। हवन को संपन्न करवाने के लिए गायत्री परिवार कैथल के पुरोहित विशेष से चीका पहुंचे थे। इस मौके पर एक वरिष्ठ नागरिक सदन का शुभारंभ भी किया गया जिसमें शहर के बुजुर्ग व श्रेष्ठ जनों के बैठने और विश्राम के लिए सुविधाओं से युक्त कक्ष बनाया गया है। इस कक्ष का शुभारंभ वरिष्ठ नागरिक वेद प्रकाश जिंदल, बैसाखी राम जिंदल, मोती राम गर्ग, माता राम, जयनारायण सिंगला, महावीर मटोरिया और रविंद्र बंसल ने संयुक्त रूप से किया।
इस सदन में वरिष्ठ जनों के लिए ज़रूरत का समान रखा गया है। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार ने वरिष्ठ जनों के कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया और कहा कि भारत विकास परिषद इस प्रकार सेवा के कार्य को संचालित करती रहेगी। शाखा के वरिष्ठ सदस्य प्रेम सिंह पुनिया ने सभी उपस्थित श्रेष्ठ जनों को धर्म और संस्कृति से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. सरिता भाठला, मीनू गर्ग, राजबाला, रेनू गोयल, प्रेम लता जैन, टेक चंद शर्मा, मामू राम सरोही के अलावा रोटरी क्लब, खाटू श्याम परिवार, हुड्डा एसोसिएशन के सदस्य भी मौजूद रहे।