{"_id":"68bf275f1d8aa63b3d025b84","slug":"senior-citizens-born-this-month-are-honored-kaithal-news-c-245-1-kht1001-137519-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: इस माह जन्मे वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: इस माह जन्मे वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान
Tue, 09 Sep 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
02 कैथल। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी कैथल की मासिक बैठक में सितंबर माह में जन्मे वरिष्ठ साथिय
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मदनलाल ढींगरा स्मारक स्थित पंजाबी वेलफेयर सभा के सभागार में रविवार को सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी की मासिक बैठक आयोजित हुई। इसमें सितंबर माह में जन्मे वरिष्ठ साथियों कृष्ण मिगलानी, श्याम सुंदर चावला, सुशील जैन, अमरनाथ अरोड़ा, हरिकिशन पुरी, कमलेश चावला, विमल खेड़ा, सुदेश दुआ और गया प्रसाद शुक्ला को पट्टिका पहनाकर एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
महासचिव धन सचदेवा ने बताया कि बैठक का शुभारंभ सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र के साथ हुआ। इसके बाद प्राकृतिक आपदाओं में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देते हुए मौन रखा गया। बैठक में रामलाल कालड़ा, वीके चावला, रघबीर बतरा, आईडी अरोड़ा, शकुंतला निझावन सहित कई वरिष्ठ सदस्यों ने भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। भूपेंद्र मेहंदीरता ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए दंत चिकित्सा जांच शिविर लगाने का सुझाव दिया।
मुख्य संरक्षक महेश दुआ ने अपनी शेरो-शायरी के माध्यम से उपस्थित नागरिकों का उत्साहवर्धन किया। प्रधान नरेंद्र निझावन ने बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील करते हुए सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित की। उन्होंने सोसायटी के नवनिर्माण भवन की प्रगति की जानकारी दी और बताया कि संस्था वरिष्ठ नागरिकों की पारिवारिक व प्रशासनिक समस्याओं को सुलझाने में सक्रिय सहयोग करती है।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता प्रधान नरेंद्र निझावन और मुख्य संरक्षक महेश दुआ ने संयुक्त रूप से की। मंच संचालन महासचिव धन सचदेवा ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।