Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Senior BJP workers were honored with the presentation of garlands and shawls.

Kaithal News: भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का फूल-मालाओं और शॉल भेंट कर किया सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Senior BJP workers were honored with the presentation of garlands and shawls.
दीपावली मिलन समारोह के दौरान कृ​षि मंत्री श्याम सिंह राणा व अन्य भाजपा नेता। विज्ञ​प्ति
कैथल। जिमखाना क्लब, सेक्टर-21 हुडा में भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी की अध्यक्षता में वरिष्ठ एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं के सम्मान में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्य अतिथि और भाजपा कैथल जिला प्रभारी अमरपाल राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को फूल-मालाएं पहनाकर, शॉल और मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि भाजपा संगठन अपने समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और त्याग के बल पर मजबूत हुआ है। वरिष्ठ कार्यकर्ता संगठन की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करना और उनके अनुभवों से सीखना संगठन की परंपरा है। जिला प्रभारी अमरपाल राणा ने भी कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। समारोह में जिला महामंत्री मुनीष शर्मा और जंगीर सिसला सहित सतपाल चुघ, सुरता राम शर्मा, नरेश मित्तल, पं. लज्जा राम, जय प्रकाश मित्तल, रोहताश राणा, जगमाल सिंह राणा, महेंद्र सिंह चीमा, सोमनाथ बंसल, तेलू राम दुल, रमेश शर्मा, विनोद बंसल, सतीश मुंजाल और अरुण वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में कृषि मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज किया।

दीपावली मिलन समारोह के दौरान कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा व अन्य भाजपा नेता। विज्ञप्ति

दीपावली मिलन समारोह के दौरान कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा व अन्य भाजपा नेता। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed