फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   seminar, reporters, how done reporting, kaithal

पत्रकारों ने जाना आपदा के समय कैसी हो रिपोर्टिंग

Fri, 29 Jul 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Fri, 29 Jul 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
seminar, reporters, how done reporting, kaithal
एक दिवसीय कार्यशाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के चंडीगढ़ स्थित पत्र सूचना कार्यालय द्वारा प्रेस प्रतिनिधियों के लिए जन्नत पैलेस में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें विभाग के अधिकारियों सहित डीसी व मीडिया विशेषज्ञों ने अपनी राय रखी। पत्रकारों ने अधिकारियों द्वारा दी गई योजनाओं की जानकारी पर सवाल-जवाब भी किए।
विज्ञापन


कार्यशाला में कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के जन संचार संस्थान के सहायक प्रोफेसर डा. अशोक शर्मा ने बताया कि आपदा के समय पत्रकार किस तरह से जिम्मेदारी से रिपोर्टिंग करें। उन्होंने हाल ही में मुंबई आतंकी हमले, उत्तराखंड में आई बाढ़, नेपाल में आए भूकंप के उदाहरण देते हुए बताया कि किस तरह से मीडिया ने अपनी सीमाएं लांघी। बाद में खुद ही अपने लिए कई मीडिया हाउस ने गाइड लाइन तय की। जो देश की मीडिया के लिए अच्छी बात है। जगदीशपुरा स्थित डा. भीम राव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय के जन संचार विषय के सहायक प्रोफेसर अभिषेक गोयल ने बदलते सामाजिक एवं विकासात्मक परिदृश्य में नए मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


सेमीनार में मुख्य अतिथि डीसी रवि प्रकाश गुप्ता ने कहा कि समय-समय पर आयोजित की जाने वाली कार्यशालाओं से पत्रकारिता में पैनापन आता है तथा वे आधुनिक तकनीक से रूबरू होते हैं। पत्र सूचना कार्यालय की निदेशिका शुभा गुप्ता ने मुख्यातिथि तथा अन्य वक्ताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ पत्रकार सतीश सेठ, नवीन मल्होत्रा, ललित शर्मा ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक टीके राणा, सहायक परियोजना अधिकारी आशा खरबंदा, डा. नीलम कक्कड़, जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी रणधीर शर्मा, एआईपीआरओ दिलबाग सिंह सहित जिला भर के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रेस प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed