{"_id":"682cd06cb2c426305c0d5698","slug":"selected-players-will-not-give-trials-for-other-states-rajrani-kaithal-news-c-18-1-knl1004-651551-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"चयनित खिलाड़ी दूसरे राज्यों के लिए नहीं देंगे ट्रायल : राजरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चयनित खिलाड़ी दूसरे राज्यों के लिए नहीं देंगे ट्रायल : राजरानी
Wed, 21 May 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 21 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा राज्य के जिन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में ट्रायल के माध्यम से किया गया है, वे चयनित खिलाड़ी दूसरे राज्यों की ओर से राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए ट्रायल नहीं देंगे। यह जानकारी जिला खेल अधिकारी राजरानी ने दी है।
उन्होंने बताया कि यदि वे चयनित खिलाड़ी किसी दूसरे राज्य की प्रतियोगिता के लिए चयन के लिए ट्रायल देते हैं, तो उसे खेल नीति का उल्लंघन माना जाएगा व उसे भविष्य में खेल विभाग की ओर से किसी प्रकार का लाभ नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यदि किसी खिलाड़ी का चयन हरियाणा राज्य की ओर से राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल के माध्यम से नहीं हुआ है और वह किसी दूसरे राज्य की ओर से राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता करना चाहता है तो उनके द्वारा खेल विभाग, हरियाणा से ट्रायल के लिए अनुमति लेना अनिवार्य होगा। किसी दूसरे राज्य की ओर से राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अगर खिलाड़ी प्रतिभागिता/पदक अर्जित करता है तो इन खिलाड़ियों को खेल विभाग हरियाणा द्वारा केवल खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्र का लाभ प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
नकद इनाम के लिए आवेदन करें खिलाड़ी
कैथल। हरियाणा सरकार की ओर से राज्य की ओर से 38वें नेशनल गेम्स 2025 उत्तराखंड में पदक विजेता एवं भाग लेने वाले खिलाड़ियों को नकद इनाम के लिए विभागीय ऑनलाइन पोर्टल Cash Award Management System (CAMS) http://haryanakhelcashaward.in पर ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी जिला खेल अधिकारी राजरानी ने दी है। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ी ऑनलाइन आवेदन करने के बाद हार्ड कॉपी अपने दस्तावेजों की प्रति सहित जिला खेल अधिकारी कार्यालय कैथल में जमा करवाए। संवाद