फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sedition section removed from JBT teacher

जेबीटी शिक्षक से राजद्रोह की धारा हटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 01:43 AM IST
विज्ञापन
Sedition section removed from JBT teacher
34-कैथल। लघु सचिवालय में एसपी को ज्ञापन देते शिक्षक। - फोटो : Kaithal
कैथल। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के निवास पर प्रदर्शन के दौरान हुए विवाद में जेबीटी शिक्षक पर लगाई गई राजद्रोह की धारा को पुलिस ने केस से हटा दिया है। दूसरी ओर शिक्षक संगठनों का कहना है कि वे एसपी से मिलने के लिए उनके कार्यालय में गए थे, लेकिन वहां से मामला पूरी तरह से रद्द करने बारे में आश्वासन नहीं मिला। ऐसे में वे 28 सितंबर को लघु सचिवालय में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रदीप नैन ने बताया कि आठ सितंबर को राज्यमंत्री के आवास पर प्रदर्शन के दौरान जेबीटी शिक्षक सुरेश द्रविड ने ऐसा भाषण दिया था, जिससे आमजन में सरकार को लेकर घृणा पैदा होने और भड़काने के भाव सामने आए थे। इस संबंध में शहर थाना में केस दर्ज किया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए शिक्षक के वीडियो की जांच में राजद्रोह जैसी बात सामने नहीं आई। इस कारण इस धारा को हटा दिया गया। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि मामले की जांच धारा 505, 153 व 3-पुलिस इंसाइनमेंट टू डिसऑफेक्शन एक्ट के तहत की जा रही है। शहर थाना एसएचओ महेंद्र सिंह ने कहा कि वीडियो और तथ्यों के आधार पर ही पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

वहीं शिक्षक तालमेल कमेटी का प्रतिनिधिमंडल जिला संयोजक सतबीर गोयत की अध्यक्षता में एफआईआर रद्द करवाने बारे एसपी से मिला। गोयत ने बताया कि एसपी ने एफआईआर रद्द करने से मना कर दिया। इस पर 28 सितंबर को शाम तीन बजे लघु सचिवालय पर जन शिक्षा अधिकार मंच का प्रदर्शन होगा। इसमें अध्यापक, कर्मचारी, मजदूर, किसान, सामाजिक संगठन, छात्र और अभिभावकों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया 28 सितंबर से दो अक्टूबर तक लघु सचिवालय कैथल पर पड़ाव डाला जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन से सुरेंद्र मलिक व लाल सिंह, शारीरिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान रमेश चहल व नरमेल सिंह, बलबीर सिंह, राजेश बेनीवाल, विजेंद्र मोर, रामपाल शर्मा, दलवीर राठी व राजेश सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed