{"_id":"61d0a61d5f4cf85a6f775197","slug":"sector-residents-are-troubled-by-broken-roads-waiting-for-repair-kaithal-news-knl94699213","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी सड़कों से परेशान हैं सेक्टरवासी, मरम्मत का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी सड़कों से परेशान हैं सेक्टरवासी, मरम्मत का इंतजार
विज्ञापन
Sector residents are troubled by broken roads, waiting for repair
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। सेक्टर 18 में बदहाल पड़ी सड़कें यहां के निवासियों के लिए परेशानी का सबब बन रही हैं। सड़कें इतनी ज्यादा खस्ताहाल हो चुकी हैं कि इनसे कंकरीट उखड़कर बजरी निकल आई है। जिस पर दोपहिया वाहन चालक फिसल कर हादसों का शिकार हो रहे हैं।
हुडा सेक्टर 18 के निवासी भरत सिंह, कृष्ण, जोगेंद्र, सुनील, बलवंत सिंह व ओमपाल ने बताया कि ये सड़कें पिछले 10 सालों से ऐसे ही पड़ी हैं। सेक्टर के बीच से रास्ता नागरिक अस्पताल में भी जाता है। शहर की ओर से अधिकांश लोग इसी रास्ते से नागरिक अस्पताल पहुंचते हैं। लेकिन सड़क बदहाल होने से आए दिन लोग दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं। अब हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि लोगों को सड़कों पर चलने में भी डर लगता है, क्योंकि यहां अक्सर दोपहिया वाहन फिसल जाते हैं।
सेक्टर 18 निवासी सतबीर ने बताया कि सड़कों पर उखड़ी बजरी के कारण रोजाना कोई न कोई वाहन चालक फिसल कर दुर्घटना का शिकार हो रहा है। गाड़ियों और मोटरसाइकिल के नीचे आने से बजरी उछल जाती है और पास के लोगों को घायल कर देती हैं। टूटी सड़कें और गहरे गड्ढे, उन पर फैली गंदगी यहां के निवासियों के साथ दिनभर यहां से निकलने वाले लोगों के लिए परेशानियों का सबब बने हुए हैं।
विज्ञापन
सेक्टरवासी राहुल ने कहा कि सेक्टर की सभी सड़कों के हालात इसी तरह है। यहां तुरंत मरम्मत की जरूरत है। अंधेरे में यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। अनजान लोग अक्सर रात को हादसों का शिकार होते हैं। क्योंकि अधिक गति के कारण बजरी के ऊपर बाइक फिसल जाती है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एक्सईएन धर्मवीर सिंह ने कहा कि सड़कों का नए सिरे से निर्माण किया जाना है। इसका 1.50 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर विभाग के मुख्यालय में भेजा गया है। अप्रूवल आते ही सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।