{"_id":"69c8331481481462ec0a4bdf","slug":"sector-19-park-will-be-rejuvenated-with-rs-13-lakh-kaithal-news-c-245-1-kht1002-147051-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सेक्टर-19 पार्क का 13 लाख से होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सेक्टर-19 पार्क का 13 लाख से होगा कायाकल्प
Sun, 29 Mar 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर - 19 स्थित पार्क में टूटी हुई कुर्सी
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित सेक्टर-19 पार्क का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा। लंबे समय से मरम्मत और रखरखाव की जरूरत महसूस किए जा रहे इस पार्क के सुधार के लिए नगर परिषद ने योजना तैयार कर ली है। करीब 13 लाख रुपये की लागत से पार्क की विभिन्न व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा।
वर्तमान में पार्क की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। जगह-जगह टूटी टाइलें, खराब लाइटें, क्षतिग्रस्त कुर्सियां और सफाई व्यवस्था की कमी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर सुबह-शाम सैर के लिए आने वाले बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह स्थिति असुविधाजनक बनी हुई है। इसी को देखते हुए पार्क में व्यापक स्तर पर सुधार कार्य किए जाएंगे।
टाइलें, कुर्सियां और सफाई व्यवस्था होगी बेहतर : प्रोजेक्ट के तहत पार्क में नई टाइलें लगाई जाएंगी, जिससे लोगों को चलने-फिरने में आसानी होगी। इसके अलावा बैठने के लिए नई कुर्सियां लगाई जाएंगी। पार्क में कूड़ेदान भी स्थापित किए जाएंगे, ताकि स्वच्छता व्यवस्था बेहतर हो सके। साथ ही नियमित सफाई सुनिश्चित की जाएगी और हरियाली बढ़ाने के लिए पौधारोपण किया जाएगा, जिससे पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
जेई दीपक ने बताया कि पार्क के मरम्मत कार्य को जल्द शुरू किया जाएगा। संबंधित विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि पार्क लंबे समय तक बेहतर स्थिति में बना रहे। कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को एक स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक पार्क उपलब्ध होगा।