फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Second accused in hostage-taking case arrested

Kaithal News: बंधक बनाने के मामले में दूसरा आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Second accused in hostage-taking case arrested
कैथल। अमेरिका भेज युवक को बंधक बनाने व लाखों रुपये ऐंठने के मामले में पुलिस ने दूसरा आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में इकनॉमिक सैल के एएसआई महेंद्र सिंह की टीम ने आरोपी गांव हसनपुर जिला कुरुक्षेत्र निवासी नवनीत सिंह उर्फ माइकल को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव मोहना निवासी कुलदीप ने शिकायत दी थी कि जून 2024 में मोहना गांव में उसकी मुलाकात दुसैन निवासी नवजोत सिंह से हुए। नवजोत सिंह ने कहा कि मै रजिस्टर्ड ट्रेवल एजेंट है व एक नंबर में डायरेक्ट अमेरिका भेजते है। उसने उसके बेटे युवराज को अमेरिका भेजने के लिए उकसाया। उन्होंने उसकी बातो में आकर अपने बेटे युवराज को अमेरिका भेजने की बात उससे की और 41 लाख रुपये में अमेरिका भेजने की बात हुई तथा कहा कि सारे पैसे अमेरिका पहुंचने के बाद देने है।
विज्ञापन

युवराज को 13 अक्टूबर 2024 को प्लेन से भारत से रवाना कर दिया। 17 अक्टूबर को आरोपी उनसे 16 लाख रुपये की मांग करने लगे व उन्होने 16 लाख रुपये दे दिए। 19 दिसंबर को व्हाट्सएप पर उनके पास मैसेज आया कि आपके बेटे युवराज को ग्वाटेमाला देश में अगवा कर लिया है तथा युवराज को मारते पीटते की वीडियो भी भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे छोड़ने के लिए 20 हजार डॉलर की मांग की गई। उन्होने एंजेंटो से संपर्क किया तो उनको बोला गया कि अन्य डोंकरो द्वारा युवक को अगवा कर लिया गया है, पैसे तो देने पडेंगे।

डर के मारे उन्होने आठ लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। उपरोक्त बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया। उक्त आरोपी पहले गिरफ्तार किये गए आरोपी नवनीत पहले गिरफ्तार किए जा चुके आरोपी नवजोत उर्फ जोधा के साथ वारदात में संलिप्त था। आरोपी नवनीत ने युवक को गुयाना से अमेरिका भेजा था। आरोपी शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का न्यायालय से पांच दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed