{"_id":"668f3094d8def7e8ed0dc747","slug":"search-operation-conducted-in-dabankhedi-mandwal-and-kalayat-areas-kaithal-news-c-18-1-knl1004-428148-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दाबनखेड़ी, मंडवाल व कलायत क्षेत्र में चलाया सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दाबनखेड़ी, मंडवाल व कलायत क्षेत्र में चलाया सर्च ऑपरेशन
Thu, 11 Jul 2024 06:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
कैथल। नशा तस्करों पर कार्रवाई के लिए पुलिस ने गांव दाबनखेड़ी, मंडवाल व कलायत क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके तहत पूरे क्षेत्र में आमजन के मन में सुरक्षा भाव को पुख्ता किया गया। साथ ही संदिग्ध घरों की जांच की गई।
इस दौरान डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना व अपराधियों में भय उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में मुख्य रूप से नशे का कारोबार करने वालों और आपराधिक कार्यों में शामिल आरोपियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। आमजन को समझाया गया कि किसी प्रकार के मादक पदार्थ बेचने वाले या अन्य किसी अपराधी के बारे में पुलिस को सूचित करें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। वहीं पुलिस ने क्योड़क, मटौर, कलायत, चंदाना, तितरम व कैलरम गांव में आमजन को नशे के खिलाफ जागरूक भी किया। समझाया गया कि नशा जानलेवा है। संवाद