फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Search continues for youth swept away in canal

Kaithal News: नहर में बहे युवक की तलाश जारी

Tue, 09 Sep 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 09 Sep 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Search continues for youth swept away in canal
कैथल। फतेहपुर गांव में नैना गांव के रास्ते पर सिरसा ब्रांच नहर में डूबे युवक की तलाश दूसरे दिन भी जारी रही, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सोमवार को एसडीआरएफ की टीमों ने पूरे दिन नहर में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन हाथ खाली रहे। रविवार शाम को रोहतक निवासी 20 वर्षीय दीपक उर्फ गोली नहर में नहाने गया था। दीपक अपनी बहन की ससुराल आया हुआ था और गांव के चार दोस्तों के साथ नैना गांव की ओर नहर में नहाने गया था। नहर में कूदते ही तेज बहाव में बह गया। दोस्तों ने तुरंत डायल-112 पर घटना की सूचना दी। पूंडरी चौकी प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि रात होने के कारण रविवार को बचाव कार्य रोकना पड़ा था। सोमवार सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरू किया गया, लेकिन दूसरे दिन भी युवक का पता नहीं चल सका। तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed