फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sealed the shop being built without a map

बिना नक्शा के बनाई जा रही दुकान को सील किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Sealed the shop being built without a map
नगर पालिका सचिव नरेंद्र शर्मा ने सीवन में फिरोजपुर रोड पर बिना नक्शा के बनाई जा रही दुकान को सील कर दिया। नगर पालिका सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि सीवन में अब नगर पालिका बन चुकी है। अब नगर में कोई भी निर्माण कार्य बिना नक्शा बनवाए और नक्शा पास करवाए नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले नक्शा बनवा कर उसे ऑनलाइन किया जाना है। उसके साथ ही उसे पास करवा कर उसकी प्रति कार्यालय में जमा करवाई जानी है। इसके बाद ही निर्माण कार्य किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि नगर में चल रहे निर्माण कार्य के लिए लोगों को नोटिस भेजे गए थे। इस नोटिस के बाद भी जिन लोगों ने निर्माण कार्य जारी रखा ओर नक्शा पास नहीं करवाया है, उन पर कार्रवाई करते हुए नगर के फिरोजपुर रोड पर एक दुकान को सील किया गया है। इन्होंने नोटिस के बाद भी निर्माण कार्य जारी रखे हैं तो इन पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed