{"_id":"6a7247b8bb237efd5309fd54","slug":"sdm-issued-necessary-guidelines-to-the-phc-staff-kaithal-news-c-245-1-kht1012-153269-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एसडीएम ने पीएचसी स्टाफ को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एसडीएम ने पीएचसी स्टाफ को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
गुहला-चीका। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने मंगलवार को गांव कांगथली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर डॉक्टरों से स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों से भी बातचीत की और उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। एसडीएम ने पीएचसी के स्टाफ को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई अच्छी प्रकार से हो। एसडीएम ने कहा कि मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार हो और समय पर उन्हें इलाज के साथ-साथ सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए। आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने मैडिकल यूनिट व अलग-अलग वार्डों में जाकर चिकित्सा सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता और ओपीडी व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम ने सख्त निर्देश दिए मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएं। सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
एसडीएम गांव कांगथली पीएचसी का निरीक्षण करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।