फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   SDM inspected the facilities at the Siwan school and interacted with the students.

Kaithal News: एसडीएम ने जांचीं सीवन के स्कूल की व्यवस्थाएं, विद्यार्थियों से किया संवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
SDM inspected the facilities at the Siwan school and interacted with the students.
विद्या​र्थियों से बातचीत करते एसडीएम मनीष कुमार यादव। विज्ञ​प्ति
कैथल। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने सीवन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक और आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया और विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई और गतिविधियों की जानकारी ली।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने 11वीं कक्षा की छात्राओं से भी बातचीत की। एसडीएम ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि डिजिटल तकनीक ने संचार को आसान बनाया है और इससे रोजगार के नए अवसर भी बढ़े हैं लेकिन फेक न्यूज, निजता के उल्लंघन और भ्रामक सूचनाओं जैसी चुनौतियां भी सामने आई हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि किसी भी सूचना को बिना सत्यापन के आगे साझा न करें और सोशल मीडिया का उपयोग केवल सकारात्मक और रचनात्मक कार्यों के लिए करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री से दूर रहकर जिम्मेदार डिजिटल नागरिक की भूमिका निभानी चाहिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सभी यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।

विद्यार्थियों से बातचीत करते एसडीएम मनीष कुमार यादव। विज्ञप्ति

विद्यार्थियों से बातचीत करते एसडीएम मनीष कुमार यादव। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed