फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   SDM calls for expediting SIR work.

Kaithal News: एसडीएम ने एसआईआर कार्य में तेजी लाने का किया आह्वान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
SDM calls for expediting SIR work.
सरपंच व पटवारियों के साथ बैठक करते एसडीएम। प्रवक्ता
गुहला-चीका। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने सोमवार को पटवारियों, सरपंचों व ग्राम सचिवों के साथ बैठक की। एसडीएम ने उपमंडल कार्यालय में सभी पटवारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए एसआईआर कार्य में भी पूर्ण सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण यानी एसआईआर के कार्य में गति लाएं। बेहतरीन कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने पटवारियों को लंबित इंतकाल, जमाबंदी, फर्द, गिरदावरी और अन्य राजस्व कार्यों को समयबद्ध करने के निर्देश दिए। सरकार की जनहितकारी योजनाओं व राजस्व सेवाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाया जाए। उन्होंने रिकॉर्ड को अपडेट रखने और शिकायतों के निवारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए। इसके बाद एसडीएम मनीष कुमार यादव ने खंड विकास व पंचायत अधिकारी कार्यालय में एसआईआर विषय पर सरपंचों व ग्राम सचिवों की बैठक ली। सभी सरपंच अपने-अपने गांवों में मुनियादी करवाना सुनिश्चित करें, ताकि जितने भी लंबित फार्म हैं, वे जमा हो जाएं और आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा सके। एसडीएम ने कहा कि उन्होंने स्वयं लगभग 25 गांवों में निरीक्षण किया है। यदि कोई समस्या है तो वह जरूर मेरे संज्ञान में लेकर आएं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर व चौकीदार की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए।

सरपंच व पटवारियों के साथ बैठक करते एसडीएम। प्रवक्ता

सरपंच व पटवारियों के साथ बैठक करते एसडीएम। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed