फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Scuffle with SDM of cleaning workers

सफाई कर्मियों की एसडीएम के साथ नोकझोंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Scuffle with SDM of cleaning workers
23-कैथल। विरोध प्रदर्शन के दौरान सड़क पर लेटे सफाई कर्मचारियों से उठने का आग्रह करते हुए एसडीएम सं? - फोटो : Kaithal
कैथल। सफाई कर्मचारियों व प्रशासन के बीच शहर के शहर के विभिन्न प्वाइंटस से कचरा उठाने को लेकर खींचतान शुक्रवार को भी जारी रही। राजकीय कन्या विद्यालय के सामने कचरा उठवा रहे कर्मचारियों का विरोध करने पहुंचे सफाइकर्मियों से एसडीएम की झड़प हो गई। महिला कर्मचारी अन्य साथियों के साथ विरोध में डट गईं तो उनकी भी नोकझोंक हो गई। इस बीच प्रशासन ने 31 कर्मचारियों को हिरासत में लेकर कलायत ले जाकर छोड़ा। दूसरी ओर कई प्वाइंट्स से प्रशासन ने कचरा उठवाया। वहीं अधिकारियों से दुर्व्यवहार के मामले में प्रशासन ने कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 10 दिनों से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इस कारण शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। तीन दिन से प्रशासन टीम बनाकर कचरा उठवा रहा है लेकिन सफाईकर्मी इसका विरोध कर रहे हैं। इस बीच कचरा उठाने के काम में लगे वाहनों को अज्ञात लोगों ने वीरवार को पंचर कर दिया था। पुलिस ने इसके साथ अधिकारियों व पार्षद से दुर्व्यवहार किए जाने के मामले में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की थीं।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे एसडीएम संजय कुमार की अगुवाई में जिला प्रशासन की टीम शहर के पार्षदों के साथ लघु सचिवालय से निकली। सभी सीधे राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के निकट स्थित कचरा प्वाइंट पर पहुंचे। यहां से कचरा साफ करने के बाद टीम वापस नगर परिषद कार्यालय के निकट के प्वाइंट पर जा रही थी तभी सीआईए 1 कार्यालय के पास प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी पहुंच गए। यहां कचरा उठा रहे कर्मचारियों को रोकने के लिए उन्होंने विरोध किया तो बीच में एसडीएम संजय कुमार आ गए। इस दौरान एसडीएम के साथ उनकी हलकी धक्का-मुक्की हुई। इसी बीच पुलिस कर्मचारियों ने विरोध कर रहे कर्मचारियों को रोक दिया। इसके बाद महिला कर्मचारियों ने एसडीएम के साथ तीखी नोकझोंक की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी सड़क पर लेट गए। एसडीएम ने उन्हें समझाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन जब वे नहीं माने तो उन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर बस में चढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में प्रशासनिक अमला नगर परिषद कार्यालय के बाहर पहुंचा। जहां कचरा उठाते समय दूसरे कर्मचारियों ने पहुंच कर विरोध कर दिया। उन्हें पुलिस-प्रशासन ने रोक दिया। इसके बाद प्रशासन ने कचरा उठवाया। बाद में कुछ महिला कर्मचारी पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में सड़क पर कचरा बिखेरते हुए नजर आईं। इसके बाद प्रशासन ने सीवन गेट, माता गेट तक कई प्वांइटस से कचरा उठवाया। दूसरी ओर ईओ कुलदीप मलिक ने कहा कि प्रशासन ने शुक्रवार को कई जगह से कचरा उठवाया है। एसडीएम व अन्य अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार के मामले में थाना शहर में शिकायत दी है। इस मामले में कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी।

राजनीति चमकाने के लिए सफाई का कर रहे ढोंग : शिव कुमार
सफाई कर्मचारी संघ के नेता शिव कुमार ने कहा कि ये वही सफाई कर्मचारी हैं, जिन्होंने कोरोना काल में अपनी जान पर खेलकर उन लोगों का अंतिम संस्कार किया, जिन्हें घर वालों ने हाथ लगाने से इंकार कर दिया था। इसके अलावा उस समय शहर में सफाई कर लोगों को बचाया, जब कोई घर से बाहर निकलने से भी डरता था। आज कुछ भाजपा समर्थित पार्षद अपनी राजनीति चमकाने के चक्कर में झाड़ू उठाकर सफाई का ढोंग कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चाहिए कि वे कर्मचारियों की जायज मांगों का समर्थन करें। सरकार से भी उनकी मांग है कि तुरंत प्रभाव से कर्मचारियों की मांगें मानें, ताकि हड़ताल खत्म हो। कर्मचारियों की 29 अक्तूबर तक हड़ताल जारी है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों का नगर परिषद कार्यालय में धरना जारी है। प्रशासन ने शुक्रवार को 31 कर्मचारियों को हिरासत में लिया। इनमें से एक को कैथल थाने में तो 30 को कलायत ले जाया। जहां कर्मचारी नेताओं के प्रदर्शन के बाद उन्हें रिहा कर दिया। शेष कर्मचारी धरने पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed