फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Schools will open with Corona guidelines

कोरोना गाइडलाइन के साथ खुलेंगे स्कूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Schools will open with Corona guidelines
कैथल। विद्यार्थियों और स्कूल संचालकों की मांग पर एक फरवरी से 10वीं से 12वीं तक के स्कूल खोलने का आदेश जारी कर दिया गया है। हालांकि इस दौरान स्कूल प्रबंधन और छात्र-छात्राओं को कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर स्कूल और कोचिंग संस्थान खोलने की मांग की थी। एक फरवरी से स्कूल-कॉलेज खोलने की अनुमति के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। रविवार को नए आदेश जारी करते हुए डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि महामारी अलर्ट- सुरक्षित हरियाणा के तहत सरकार ने नई कोरोना गाइडलाइन जारी की है। इसके अनुसार सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स और थिएटर 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है लेकिन इसके लिए सामाजिक दूरी के सिद्धांत को अपनाना होगा। इन स्थानों को नियमित रूप से सैनिटाइज करना होगा और कोविड अनुरूप व्यवहार का अनुपालन करना होगा। साथ ही सरकार ने विश्वविद्यालयों, कॉलेज, 10वीं से 12वीं के स्कूलों और दूसरे शिक्षण संस्थानों को भी एक फरवरी से खोलने का आदेश जारी किया है। इसके लिए भी कोविड उचित व्यवहार का अनुपालन करना होगा। सामाजिक दूरी बनाए रखनी होगी और नियमित रूप से सैनिटाइजेशन करना होगा। कहा कि संबंधित संस्थानों को परामर्श दिया गया है कि कक्षा में उपस्थित होने वाले 15 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों को कोविडरोधी टीके की पहली डोज लगी होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed