फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Schools have a target to plant trees by 17

Kaithal News: स्कूलों को 17 तक पौधे लगाने का लक्ष्य

Fri, 05 Sep 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 05 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Schools have a target to plant trees by 17
कैथल। 100 पौधे लगाने का आंकड़ा पार करने वाले स्कूलों के इको क्लब प्रभारी को सम्मानित करतीं जिला
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद, पंचकुला के तत्वावधान में जिला स्तरीय यूथ एवं ईको क्लब मिशन लाइफ प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन खंड पूंडरी के सभी नोडल प्रभारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी अध्यापकों से आग्रह किया कि वे “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम को 100 प्रतिशत पूरा करें।

उन्होंने कहा कि यह न केवल मां के प्रति स्नेह, सम्मान और समर्पण दिखाने का अवसर है, बल्कि धरती मां के स्वास्थ्य में सुधार के लिए भी यह एक पुण्य प्रयास है। स्कूलों को 17 सितंबर तक 100 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसकी तैयारी के लिए 16 को खंड शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठक होगी। डॉ. विजय लक्ष्मी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी के संकल्प के अनुरूप सभी विद्यालय इस महायज्ञ में अपनी पूरी आहुति दें।
विज्ञापन


उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी विद्यालय कार्यक्रम पूरा करें; जो विद्यालय सफल होंगे, उन्हें सम्मानित किया जाएगा, और जिन विद्यालयों ने कार्य नहीं किया, उनके साथ समीक्षा बैठक बुलाई जाएगी। सभी ईको क्लब प्रभारी विभागीय निर्देशानुसार बजट का सही उपयोग कर गतिविधियों का रिकॉर्ड बनाएंगे और ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट करेंगे। जिला स्तर पर इस कार्यक्रम में अब तक 93,200 पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है, और सभी विद्यालयों से इसे पूरा करने की अपील की गई है। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश सिंगला ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए हमें मिलकर धरती को हरा-भरा करना होगा और प्रत्येक विद्यालय इस लक्ष्य को हर हाल में पूरा करेगा। उन्होंने इसे सामाजिक और नैतिक दायित्व भी बताया। एपीसी कुशल कुमार ने बताया कि पांच खंडों का प्रशिक्षण संपन्न हो चुका है। 8 सितंबर को खंड कैथल के यूथ एवं ईको क्लब प्रभारी को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो किसी कारणवश पिछले चार दिन प्रशिक्षण में शामिल नहीं हो पाए। इस दिन तीसरे बैच में प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य वक्ताओं एपीसी कुशल कुमार, अंजू शर्मा, अरुण कुमार और विनोद आर्य ने ईको क्लब के गठन, उद्देश्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed