फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Schools from class VI to VIII opened, 40 percent students reached on the first day

कक्षा छठी से आठवीं तक के स्कूल खुलते पर पहले दिन पहुंचे करीब 40 प्रतिशत विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Schools from class VI to VIII opened, 40 percent students reached on the first day
22-कैथल। राजकीय कन्या स्कूल में प्रवेश के दौरान छात्राओं का तापमान जांचते हुए कर्मचारी। - फोटो : Kaithal
करीब तीन महीने बाद खोले गए कक्षा छठी से आठवीं तक के स्कूलों में पहले दिन विद्यार्थियों की संख्या 40 प्रतिशत से ज्यादा रही। अर्थात जिले के 225 स्कूलों में छठी से आठवीं कक्षा तक के 10 हजार से ज्यादा विद्यार्थी स्कूलों में पहुंचे। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच विद्यार्थियों को स्कूलों में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

स्कूल के मुख्य द्वार को दो भागों में विभाजित किया गया। इसमें से एक द्वार से विद्यार्थियों ने स्कूल में प्रवेश किया और दूसरे द्वार से छुट्टी के समय बाहर निकाला गया। गेट पर ही विद्यार्थियों का तापमान जांचा गया। कक्षाओं में जाने के बाद उन्हें अलग-अलग बेंचों पर बैठाया गया। विद्यार्थी खाना और पानी की बोतलें अपने घर से ही लेकर पहुंचे। स्कूलों में पानी के टेंकों से विद्यार्थियों को केवल बोतलें भरने की ही अनुमति दी गई। सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक कक्षाओं लगीं।
विज्ञापन

विशेष सावधानी बरती जा रही
जाखौली अड्डा कन्या स्कूल के इंचार्ज प्रिंसिपल पवन धीमान ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को खतरा ज्यादा बताया गया है। उसे देखते हुए स्कूलों में विशेष सावधानियां बरती जा रही हैं। कक्षा छठी से आठवीं तक के 329 विद्यार्थियों में से पहले दिन 72 विद्यार्थी स्कूल में पहुंचे। सबका तापमान जांचा गया, उन्हें मास्क और सैनिटाइजर के प्रयोग के बाद स्कूल में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवीगढ़ स्कूल के प्रिंसिपल विनय गुलाटी ने बताया कि तीनों कक्षाओं के करीब 400 विद्यार्थियों में से 180 विद्यार्थी शुक्रवार को स्कूल में पहुंचे। विद्यार्थियों के कोरोना से बचाव के लिए सभी प्रबंध पूरे गए हैं। पानी से लेकर खाना तक एक-दूसरे से बांटने की विद्यार्थियों को अनुमति नहीं है। सभी कक्षाओं को समय-समय पर सैनिटाइज किया जा रहा है।
सभी स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। स्कूलों में बच्चों को मास्क और सैनिटाइजर बच्चों उपलब्ध करवाए गए हैं। जिस प्रकार स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ेगी, उसी प्रकार सुविधाओं को और ज्यादा मजबूत किया जाएगा।

कुलदीप सिंह, डिप्टी डीईओ

23-कैथल। राजकीय कन्या स्कूल जाखौली अड्डा में कई महिनो बाद स्कूल पहुंची छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते

23-कैथल। राजकीय कन्या स्कूल जाखौली अड्डा में कई महिनो बाद स्कूल पहुंची छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते- फोटो : Kaithal

24-कैथल। पवन धीमान।

24-कैथल। पवन धीमान।- फोटो : Kaithal

25-कैथल। विनय गुलाटी।

25-कैथल। विनय गुलाटी।- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed