{"_id":"6894f6609fd57c087205c1a4","slug":"school-children-are-working-hard-to-prepare-for-independence-day-celebrations-kaithal-news-c-245-1-kht1010-135942-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्वतंत्रता समारोह के लिए स्कूली बच्चे मेहनत से कर रहे तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्वतंत्रता समारोह के लिए स्कूली बच्चे मेहनत से कर रहे तैयारियां
Fri, 08 Aug 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
19 गुहला-चीका। उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए रिहर्सल करते स्कूली बच्चे। एआईपीआरओ
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में जुटे स्कूली बच्चे
गुहला-चीका। उपमंडल स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की भव्य तैयारियों में स्कूली बच्चे पूरी लगन और समर्पण के साथ जुटे हुए हैं। यह समारोह राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चीका के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
समारोह में किसी प्रकार की कमी न रह जाए, इसके लिए सांस्कृतिक और शारीरिक प्रस्तुतियों की निरंतर रिहर्सल कराई जा रही है। भवानी मंदिर, चीका के सभागार में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं देशभक्ति से परिपूर्ण कार्यक्रमों की अभ्यास में जुटे हैं।
इन विद्यालयों में प्रमुख रूप से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका, इंडियन हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल चीका, जेवियर इंटरनेशनल अकादमी चीका, एवी विद्या मंदिर चीका, एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका, कोहिनूर इंटरनेशनल अकादमी टटियाना और सरदार प्रीतम सिंह मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल बदसुई शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं, मार्चपास्ट और पीटी शो के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका के मैदान में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं निरंतर अभ्यास कर रहे हैं। हरियाणा पुलिस और एनसीसी की टुकड़ियाँ भी शानदार प्रदर्शन के लिए तैयारियों में जुटी हुई हैं।
समारोह की अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चीका के मैदान में आयोजित की जाएगी। इस दौरान प्रिंसिपल संजय कुमार, चरणजीत कौर, राजीव कोचर, राजेश शर्मा, दिनेश कुमार सहित अनेक शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।