{"_id":"61156ac38ebc3e78eb7c1e8c","slug":"scam-payment-taken-twice-for-one-work-in-cheeka-municipality-kaithal-news-knl79793970","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीका नगर पालिका में घोटाले का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीका नगर पालिका में घोटाले का खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुहला चीका शहर में एक ही काम के लिए दो बार बिल पास किए जाने का घोटाला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में नगर पालिका चीका के जेई सहित ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के सब इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि एक सूचना नगरपालिका चीका में अधिकारियों द्वारा एक ही कार्य की दोबारा बिल बनाने बारे प्राप्त हुई थी। जिसकी जांच सीएम फ्लाइंग के डीएसपी कार्यालय जींद द्वारा की गई। जांच में नगरपालिका चीका से स्टेडियम की समतल मिट्टी के रिकार्ड करने बारे प्राप्त किया। 25 मार्च 2021 को मौके पर जाकर जांच की गई। जिसमें पता चला कि जेई खुशीराम, लेखाकार गेजाराम, पालिका अभियंता राजेश कुमार, सर्वेयर सुनील कुमार, लिपिक अमित कुमार, स्थानीय लेखा परीक्षा अधिकारी नगर पालिका चीका सुखचैन सिंह सहित द सक्षम कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटिड पूंडरी के प्रोपराइटर संदीप कुमार, ठेकेदार तिलक वासी पीड़ल, कमलजीत स्टांप वेंडर गुहला व ठेकेदार गुरशरण के ब्यान लिए गए। जिसमें पाया गया कि खेल स्टेडियम चीका की मिट्टी समतल करने के कार्य का टेंडर लगाया जाने पर नगरपालिका चीका द्वारा 9 सितंबर 2020 को टेंडर खोला गया। द जाखोली मॉडर्न को-ओपरेटिव सोसायटी जाखौली को टेंडर दिय ागया। जिसने काम करने से मना कर दिया। इसके बाद द सक्षम कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटिड पूंडरी को वर्क ऑर्डर दिया गया। टेंडर छूटने के बाद नगरपालिका चीका जेई खुशीराम द्वारा रिवाइज एस्टीमेट तैयार किया जाना पाया गया है। जबकि रिवाइज एस्टीमेट कार्य शुरू होने के बाद पूरा न होने की सूरत में तैयार किया जाता है। द सक्षम कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटिड पूंडरी के नाम से एग्रीमेंट 17 सितंबर 2020 को काम करने वाले ठेकेदार तिलक निवासी पीडल जिला कैथल द्वारा फर्जी तैयार किया जाना पाया गया। इस कार्य का वर्क ऑर्डर द सक्षम कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटिड पूंडरी के नाम खुशीराम जेई द्वारा दिया गया, जबकि वर्क ऑर्डर देने की जिम्मेवारी राजेश कुमार पालिका अभियंता की थी। कार्य करने के बाद पहला बिल पेमेंट 6 नवंबर 2020 को जेई खुशी राम द्वारा टेंडर की शर्तो अनुसार तैयार नहीं किया जाना पाया गया। 2 लाख 63 हजार 877 रुपये का बिल जेई द्वारा तैयार करके तिलक ठेकेदार के साथ मिलीभगत करके ठेकेदार को 55832 रूपये की अधिक अदायगी की गई। इसी कार्य की दोबारा राशि हड़पने की नियत से 2,08,045 रुपये का बिल तैयार किया गया। पहले फाइनल बिल पेमेंट पर एमई राजेश कुमार के कथन अनुसार उनके फर्जी हस्ताक्षर किये जाने ब्यान हुए हैं व दूसरे फाइनल बिल पेमेंट पर संदीप कुमार के कथन अनुसार उनके फर्जी हस्ताक्षर किए जाने ब्यान हुए हैं। जांच में यह भी पता चला कि जेई खुशीराम व तिलक वासी पीड़ल द्वारा मिलीभगत करके इस कार्य का टेंडर की शर्तो के अनुसार बिल तैयार न करके हरियाणा सरकार को 55832 रुपये की वित्तीय हानि पहुंचाई गई। पुलिस ने जेई खुशी राम व तिलक निवासी पीड़ल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।