फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Satnam Singh becomes head of retired employees organization

Kaithal News: सतनाम सिंह बने रिटायर्ड कर्मचारी संगठन के प्रधान

Thu, 20 Feb 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 20 Feb 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Satnam Singh becomes head of retired employees organization
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। रिटायर्ड कर्मचारी संगठन हरियाणा खंड गुहला का त्रिवार्षिक चुनाव चीका बस स्टैंड पर संपन्न करवाया। चुनाव पर्यवेक्षक बलबीर सिंह की अगुवाई में सर्वसम्मति से सतनाम सिंह को खंड गुहला का प्रधान चुना गया।

इसी प्रकार रजवंत सिंह को चेयरमैन, सुखवंत सिंह को सचिव, नफे सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान, राजेंद्र सिंह को उपप्रधान, जगतार सिंह को मुख्य संगठन सचिव, गुरमेल सिंह को कोषाध्यक्ष, मलकीत सिंह को प्रचार सचिव चुना गया।
विज्ञापन


जिला प्रधान बलबीर श्योकंद ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले संगठन के राज्य महासचिव कुलभूषण शर्मा ने संगठन की उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी। बाद में खंड गुहला के निवर्तमान प्रधान रजवंत सिंह ने पिछले तीन वर्षों का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए कार्यकारिणी का त्यागपत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान बलवीर श्योकंद ने की। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, मोहनलाल शर्मा, जीवन सिंह, वीरभान शर्मा, जंगीर सिंह, अतर सिंह, गुरु चरण सिंह तोड़ा, हरदेव सिंह, बलविंदर सिंह, प्रवीण कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed