फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sarva Samaj Maha Panchayat tomorrow

Kaithal News: सर्व समाज की महापंचायत कल

Sat, 03 Jun 2023 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 03 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Sarva Samaj Maha Panchayat tomorrow
गुहला-चीका। पहलवानों के समर्थन में चार जून को मुंडलाना सोनीपत में सर्व समाज की महापंचायत बुलाई गई है। इसमें हिस्सा लेने के लिए चीका से सैकड़ों किसान जाएंगे।
विज्ञापन


चौधरी महा सिंह मार्केट में स्थित भाकियू कार्यालय में शुक्रवा को भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के आईटी सेल प्रभारी जरनैल सिंह जैली ने यह बात कही। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार पहलवान बेटियों की आवाज को दबाकर उनके साथ अन्याय कर रही है। यह बहुत ही निंदनीय है।
विज्ञापन


जरनैल सिंह जैली ने कहा कि पहलवानों के समर्थन में मुंडलाना सोनीपत में सर्व समाज की महापंचायत में पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक, जयंत चौधरी, पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट व साक्षी मलिक आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैली ने कहा कि न्याय की मांग कर रही बेटियों पर पुलिस के अत्याचार बहुत ही निंदनीय है। एक दिन सरकार को इसका जवाब देना होगा। यह जानकारी इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष केवल सिंह संदरहेडी, चमकौर सिंह बनेहड़ा, किंद्र ठेकेदार, जसपाल सिंह टटियाना भी मौजूद रहे।
खिलाड़ियों के पक्ष में सहारण खाप का फैसला आज
कलायत। सहारण खाप ने गांव खरक पांडवा में शनिवार को खाप की पंचायत बुलाई है। यह जानकारी सहारण खाप के सुरेश सहारण व साधू राम कौलेखां ने दी।

गौरतलब है कि आंदोलनरत महिला खिलाड़ियों के पक्ष खाप पंचायतें खुल कर सामने आ रही हैं। बालू खाप के सत्तारूढ़ पार्टियों के नेताओं के सरकारी दौरों और कार्यक्रमों पर बैन लगा देने के बाद अब सहारण खाप भी मैदान में उतर रही है।


सहारण खाप के सुरेश सहारण व साधू राम कौलेखां ने बताया कि सहारण खाप की पंचायत में खिलाड़ियों को सहयोग देने के लिए अहम निर्णय लिया जाएगा।

कलायत उपमंडल में सहारण खाप के पांच गांव हैं। यदि निर्णय भाजपा-जजपा के नेताओं के विरुद्ध हुआ तो उपमंडल के 28 गांवों में से 16 गांवों में सत्तारूढ़ दलों के नेताओं के सरकारी कार्यक्रमों का बहिष्कार हो जाएगा क्योंकि इससे पूर्व बालू खाप के 11 गांवों में पहले ही प्रतिबंध लग चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed