{"_id":"66d8da8d5b472030eb091ce4","slug":"sarpanchs-brother-who-went-to-seek-reconciliation-was-shot-at-kaithal-news-c-18-1-knl1004-467748-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सुलह करवाने गए सरपंच के भाई पर चलाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सुलह करवाने गए सरपंच के भाई पर चलाई गोली
Thu, 05 Sep 2024 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 05 Sep 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले के मंडवाल गांव में दो पक्षों के आपसी झगड़े की सुलह करवाने पहुंचे मौजूदा सरपंच के छोटे भाई पर गांव के ही एक ने युवक ने गोली चला दी। गोली सरपंच के भाई की जांघ पर लगी और एक जांच को पार कर दूसरी जांघ में घुस गई।
आरोपियों ने एक के बाद एक तीन गोलियां चलाई, जिनमें से एक युवक को लगी। गोली मारने वाले आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए। गांव के लोगों ने घायल को तुरंत नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर भेज दिया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना बुधवार दोपहर की है। सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घायल जरनैल सिंह ने बताया कि उसके गांव में रात को गांव के कुछ युवकों का आपस में झगड़ा हो गया था। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई थी। उसका बड़ा भाई गांव का मौजूदा सरपंच तरसेम आज किसी काम से बाहर गया हुआ था। इस कारण वह करीब 12 बजे उसकी जगह पंचायत में गया था।
विज्ञापन
वहां वह युवकों को समझा रहा था तो इस दौरान उनमें से एक युवक ने अपने देसी कट्टे से उसके ऊपर तीन राउंड फायर किए। इनमें से एक गोली उसकी दायीं जांघ में लगी जो एक को चीरती हुई दूसरी जांघ में जा लगी। गोली चलाने वालों में चोनी उर्फ सोनू, कोगा व उनके 10-15 साथी थे। इस मामले में एक अन्य युवक के सिर में भी सामान्य चोट आई हैं।
राजौंद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर इंद्र सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है।