फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sarpanch seet declaired in kaithal all khand

सरपंच चुनाव लड़ने का सपना देखकर पांच साल से सेवा में जुटे कई भावी उम्मीदवारों को झटका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch seet declaired in kaithal all khand
आगामी पंचायत चुनावों को देखते हुए शुक्रवार को जिले के सभी खंडों में आरक्षण को लेकर ड्रा निकाले गए। जिसमें कई सामान्य गांवों की चौधर एससी व एससी महिला के लिए आरक्षित हो गई। जिस कारण इन गांवों के उन सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की चौधर के सपनों पर पानी फिर गया, जो पिछले पांच साल से सरपंच के चुनाव के लिए प्रयासरत थे और गांवों में लोगों के संपर्क में थे।
विज्ञापन

उपमंडलाधीश कैथल कमलप्रीत कौर ने हरियाणा पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम पांच के अंतर्गत शुक्रवार को खंड कैथल, ढांड, पूंडरी, राजौंद की ग्राम पंचायतों में सरपंच पद हेतु अनारक्षित तथा आरक्षित महिला पद व अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सरपंच पदों में से पुरुष व महिला का आरक्षित करने की प्रक्रिया की गई।
विज्ञापन

पूंडरी खंड की 25 ग्राम पंचायतों के लिए सरपंच पद हेतु
अनुसूचित जाति वर्ग : ग्राम पंचायत बुच्ची, करोड़ा व बरसाना।
अनुसूचित जाति महिला : ग्राम पंचायत दुसैण व हजवान।
अनारक्षित : ग्राम पंचायत अहमदपुर, बाकल, भाणा, हाबड़ी, मोहना, सिरसल, बदनारा, फतेहपुर, जटहेड़ी, पिलनी, रमाणा-रमाणी, रसीना, खेड़ी सिकंदर
सरपंच पद हेतू सामान्य महिला के लिए ग्राम पंचायत मुन्नारेहड़ी, सांच, डुलियाणी, डीग, जांबा, टयोंठा, पाई को आरक्षित किया गया है।
कैथल खंड 60 ग्राम पंचायतों के लिए सरपंच पद हेतु
अनुसूचित जाति वर्ग : ग्राम पंचायत बलवंती, रोहेडिय़ा, सेगा, जगदीशपुरा, गुहणा, डेरा गदला, भैणी माजरा, मूंदड़ी।
अनुसूचित जाति महिला : ग्राम पंचायत उझाना, पट्ट खौत, प्यौदा, देवीगढ़।
अनारक्षित : ग्राम पंचायत सांघन, खुराना, शेरगढ़, पट्टी डोगर सिल्लाखेड़ा, कठवाड़, सजूमा, सारण, भानपुरा, नौच, हरसौला, माघो माजरी, काकौत, दयौरा, खेड़ी शेरू, बुढ़ाखेड़ा, ग्योंग, सिसला, नरड़, पट्टी अफगान, बाबालदाना, मालखेड़ी, दिल्लोवाली, धुंधरेहड़ी, गढ़ी पाड़ला, खनौदा, कुतुबपुर, मानस, मानस पट्टी, नैना, सांपन खेड़ी, संगतपुरा, सिरटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य वर्ग महिला : ग्राम पंचायत कुलतारण, क्योड़क, पाड़ला, फ्रांसवाला, डयोडखेड़ी, छौत, चक्क पाड़ला छौत, पट्टी डोगर शक्ति नगर, देवबन, दिवाल, जसवंती, सिसमौर, नंदसिंहवाला, तितरम, चंदाना, धौंस को आरक्षित किया गया है।

राजौंद खंड की 24 ग्राम पंचायत के लिए सरपंच पद हेतु
अनुसूचित जाति वर्ग : ग्राम पंचायत गुलियाणा, माजरा नंदकरण, बिरथे बाहरी।
अनुसूचित जाति महिला : ग्राम पंचायत खेड़ी संदल व मंडवाल।
अनारक्षित : ग्राम पंचायत संतोख माजरा, नीमवाला, सौंगल, रोहेड़ा माजरा, खेड़ी राओवाली, रोहेड़ा, फरियाबाद, नरवल, किच्छाना, कोटड़ा, किठाना, तारागढ़, बीरबांगड़ा।
सामान्य वर्ग महिला : ग्राम पंचायत कसान, सेरधा, जाखौली दाबदल, जाखौली कमान, सौंगरी, कुकरकंडा को आरक्षित किया गया है।
ढांड खंड की 27 ग्राम पंचायतों के लिए सरपंच पद हेतु
अनुसूचित जाति वर्ग : ग्राम पंचायत खेड़ी मटरवा, खेड़ी साकरा, पोबाला।
अनुसूचित जाति महिला : ग्राम पंचायत खेड़ी रायवाली व रावनहेड़ा।
अनारक्षित : डडवाना, टीक, बंदराणा, चुहड़माजरा, ढांड, जडौला, फरल, सोलूमाजरा, आहूं, पबनावा, बरोट, रसूलपुर, चंदलाना, म्यौली, बेगपुर।
सामान्य वर्ग महिला : ग्राम पंचायत पाबला, जाजनपुर, सलीमपुर मदूद, धेरडू, संगरौली, कौल, साकरा को आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed