फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   sarpanch representative accused of snatching records

सरपंच प्रतिनिधि पर रिकार्ड छीनने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
sarpanch representative accused of snatching records
डेरा गदला ग्राम पंचायत के खाते से 14.32 लाख रुपये के अग्रिम भुगतान के मामले में सस्पेंड चल रहे ग्राम सचिव प्रवीण कुमार ने पहले तो इस मामले में शिकायतकर्ता सरपंच प्रतिनिधि साहब सिंह के खिलाफ जातिसूचक शब्द कहने व पंचायत का रिकार्ड छीनने की शिकायत दे दी। जिसे बीडीपीओ ने कार्रवाई के लिए डीसी को भेज दिया। अब सचिव अपनी उस बात से मुकर गया और कहा कि उस पर बीडीपीओ ने यह शिकायत देने का दबाव बनाया था।
विज्ञापन

विदित रहे कि डेरा गदला के सरपंच प्रतिनिधि साहब सिंह सहित अन्य ने शिकायत दी थी कि पंचायत के खाते से 14.32 लाख रुपये के अग्रिम भुगतान करके घोटाले को अंजाम दिया गया है। जबकि इस राशि से होने वाला काम हुआ ही नहीं। इस शिकायत के बाद हुई जांच में ग्राम सचिव को सस्पेंड प्रवीण कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। जबकि शेष तीन अधिकारियों बीडीपीओ, जेई व एसडीओ को लेकर आला अधिकारियों को लिखा गया है।
विज्ञापन

इसी बीच सचिव की ओर से बीडीपीओ सुरेंद्र शर्मा को शिकायत दी गई कि सरपंच प्रतिनिधि साहब सिंह ने उसे उसके कार्यालय में आकर पंचायत का रिकार्ड छीना और जातिसूचक शब्द कहे। बीडीपीओ ने इस शिकायत को कार्रवाई के लिए डीसी को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बुधवार को मीडिया के सामने आए सचिव प्रवीण कुमार ने कहा कि उसे बीडीपीओ ने कार्यालय में बुलाकर धमकाया और साहब सिंह के खिलाफ शिकायत पर जबरन दबाव डालकर शिकायत पर हस्ताक्षर करवाए। 14 अगस्त को यह शिकायत 12 अगस्त की तिथि में दिलवाई।

उधर, इस संबंध में सरपंच प्रतिनिधि साहब सिंह ने कहा कि बीडीपीओ ने उसे बेवजह फंसाने के लिए झूठी शिकायत दिलवाई। जिस पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed