फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sarpanch is a public representative, the government should give the right to get the work done

कैथल: सरपंच हैं जन प्रतिनिधि, काम करवाने का अधिकार दे सरकार

Tue, 21 Feb 2023 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 21 Feb 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch is a public representative, the government should give the right to get the work done
कैथल। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने सरकार से मांग की है कि सरकार सरपंचों व कर्मचारियों की पुरानी पैंशन बहाली की मांग को पूरा करे। जिन विभागों में चुने हुए प्रतिनिधि या व्यवस्था नहीं हैं। वहां ई-टेंडरिंग से काम करवाना समझ में आता है। पंचायतों में जब चुने हुए प्रतिनिधि हैं तो उन्हें काम करवाने का अधिकार क्यों नहीं दिया जा रहा? सरपंचों पर सरकार को विश्वास करना चाहिए, सरपंच गांव के मौजिज व्यक्ति हैं। सरकार उनका मान-सम्मान बहाल करे। माजरा ने सोमवार को अपने आवास पर पहुंचें सरपंचों से मुलाकात के बाद बातचीत में कहा कि सरपंचों ने उनसे मुलाकात कर उनकी आवाज उठाने के लिए आभार जताया है। उनका मानना है कि चुनाव जीतकर आए प्रतिनिधियों का मान-सम्मान बहाल होना चाहिए। मंत्री देवेंद्र बबली को चाहिए कि वे सरपंचों के हकों की लड़ाई लड़े। माजरा ने यहां तक कहा कि ई-टेंडरिंग भी एक भ्रष्टाचार का बड़ा माध्यम है। एचएसआर जैसे नियमों की अवहेलना कर ठेकेदार माइनस में ठेका लेते हैं। फिर अधिकारियों की मिलीभगत से कमीशनखोरी के बाद मुश्किल से 50 प्रतिशत तक राशि ही खर्च हो पाता है। ई-टेंडरिंग में भारी घपला है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि चंडीगढ़ में सरकार ने कर्मचारियों पर लाठीचार्ज कर व सरपंचों की बात को अनसुना कर सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए है। कर्मचारियों पर लाठीचार्ज निंदनीय है। सरकार को सरपंचों व कर्मचारियों की पुरानी पैंशन बहाली की मांग को पूरा करना चाहिए। सरकार अपना तानाशाही रवैया छोड़कर जनहित के काम करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed