फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sarika and Mannat of Kurukshetra won bronze

कुरुक्षेत्र की सारिका और मन्नत ने जीता कांस्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Sarika and Mannat of Kurukshetra won bronze
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जींद रोड स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय राज्य सब जूनियर वुशू प्रतियोगिता मंगलवार देर रात संपन्न हो गई। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 22 जिलों के 700 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बुशू से जुड़ी सांशु प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता अशोक कुमार ने किया। कुरुक्षेत्र की सारिका सैनी और मन्नत ने अपने वर्ग में कांस्य पदक जीते।
जिला सचिव दीपक कुमार लोट ने बताया कि लड़कियों की सांशु स्पर्धा में 21 किलो भार वर्ग में पानीपत की मीनू ने स्वर्ण, जींद की सोनाक्षी ने रजत और झज्जर की इशु ने कांस्य पदक जीता। 24 किलो भार वर्ग में रोहतक की रजनी ने स्वर्ण, पानीपत की नीतू ने रजत, अंबाला की दीक्षा और कुरुक्षेत्र की नव्या ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 27 किलो में भिवानी की तनीषा ने स्वर्ण, अंबाला की कृतिका ने रजत, करनाल की दीपिका और रोहतक की प्राची ने कांस्य, 30 किलो भार वर्ग में रोहतक की अशमी मान ने स्वर्ण, चरखी दादरी की राधिका ने रजत पदक और हिसार की आराध्या और सोनीपत की निधि ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

33 किलो भार में फतेहाबाद की दिव्यांशी ने स्वर्ण, झज्जर की समीक्षा ने रजत, रोहतक की आरुषि व अंबाला की आर्य कश्यप ने कांस्य पदक जीता। 45 किलो भार वर्ग में हिसार की मोनिका ने स्वर्ण, करनाल की वंदना ने रजत, भिवानी की पलक और कुरुक्षेत्र की सारिका सैनी ने कांस्य पदक जीता। 48 किलो भार वर्ग में जींद की पायल ने स्वर्ण, हिसार की पुमांशी ने रजत, रोहतक की मोली और कुरुक्षेत्र की मन्नत ने कांस्य पदक जीता। 52 किलो भार वर्ग में रोहतक की पूर्णिमा ने स्वर्ण, अंबाला की पायल ने रजत, झज्जर की प्रीति और करनाल की शिवानी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं समिति के चेयरमैन खुशी राम व प्रधान प्रयाग राज बालू ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। सनशाइन स्कूल के निदेशक वीरेंद्र गोयल ने स्कूल में आए खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का धन्यवाद किया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री गोपाल भट्ट, काका सचदेवा, नरेश कुमार, संदीप गोस्वामी, राममेहर खटकड़, विनोद गुलिया, विजय धीमान, संतोष पासवान, अलीशा अरोड़ा, सोनिया, अंजलि, कुलदीप चोपड़ा, प्रवीन झज्जर, रविंद्र गुरुग्राम, मनोज मेवात, अनिल, देवेंद्र पलवल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed