{"_id":"6afde63409b755ac3c06ac3b","slug":"sankirtan-held-at-sevan-goshala-with-worship-of-gomata-on-gopashtami-kaithal-news-c-245-1-kht1013-158060-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गोपाष्टमी पर गोमाता के पूजन के साथ सीवन गोशाला में हुआ संकीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गोपाष्टमी पर गोमाता के पूजन के साथ सीवन गोशाला में हुआ संकीर्तन
विज्ञापन
सीवन। गोपाष्टमी के पावन पर्व पर मंगलवार को सीवन गोशाला में गोशाला सेवा समिति की ओर से धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूजा-अर्चना और संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में पंडित राजेश शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई।
गोशाला सेवा समिति के सदस्य गुलशन, विजेंद्र कोहली और गो सेवा आयोग के सदस्य और पूर्व सरपंच सतीश मुंजाल मुख्य यजमान के रूप में पूजा में शामिल हुए। इसके बाद गोमाता का पूजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति के भजन से हुआ। श्री बालाजी संकीर्तन मंडल के भजन गायक जीत कामरा, मोहित गोयल और अन्य गायकों ने गोमाता की महिमा से जुड़े भजन सुनाए। भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर किया गया। पूरे आयोजन के दौरान गोशाला परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
गोशाला सेवा समिति के प्रधान नरेंद्र सैनी, उपप्रधान पवन शर्मा और कोषाध्यक्ष प्रशांत आनंद ने बताया कि समिति समय-समय पर गोशाला में धार्मिक आयोजन करवाती रहती है। ऐसे कार्यक्रमों से लोगों को गोसेवा और धार्मिक परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने लोगों से गोमाता की सेवा में सहयोग देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में गोमाता की आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मांगेराम शर्मा, नरेश मुंजाल, पाली सैनी और राम रतन सैनी उपस्थित रहे।