फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sanjana won bronze medal in Colombo

Kaithal News: कोलंबो में संजना को कांस्य पदक

Fri, 30 May 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 30 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Sanjana won bronze medal in Colombo
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स में बीएससी स्पोर्ट्स की छात्रा संजना ने श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित यूथ एशियन गेम्स में बॉक्सिंग अंडर 22 में 71 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश-प्रदेश एवं कैथल का नाम रोशन किया है।

छात्रा की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रा को विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलपति प्रोफेसर डॉ शमीम अहमद ने स्मृति चिह्न एवं शाल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर डॉ. अहमद ने कहा कि छात्र की यह उपलब्धि पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है और छात्र ने अपने अच्छे प्रदर्शन से देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का यह प्रयास रहता है कि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्रों को ज्यादा से ज्यादा विश्व स्तरीय खेल से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराए जाएं, ताकि छात्र पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने खेल के क्षेत्र में अपना शत प्रतिशत परिणाम दे सकें।


इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. राजीव दहिया, डायरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ. रवि गहलावत, डॉ. बलविंदर सिंह, जन संपर्क अधिकारी डॉक्टर मनोज कुमार डॉ. महेंद्र मुंडे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed