फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sanitation workers remained on duty until midnight; door-to-door waste collection also halted.

Kaithal News: रात 12 तक पहरे पर रहे सफाई कर्मी, डोर टू डोर उठान भी बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers remained on duty until midnight; door-to-door waste collection also halted.
जाट कालेज के सामने पड़ा कचरा। संवाद
कैथल। शहर में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब पूरी तरह से प्रशासनिक टकराव का रूप ले चुकी है। रविवार रात को शहर में निकाय कर्मचारी रात 12 बजे तक पहरा देते रहे, वहीं उनके जाते ही प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में कचरा उठाया।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से कुछ चुनिंदा मुख्य स्थानों से ही जेसीबी मशीनों के जरिये आधा-अधूरा कचरा उठवाया जा सका। सोमवार को दिन के समय कचरे का उठान नहीं किया गया। चोरी-छिपे कचरा उठाने के लिए भी कर्मचारियों ने धरने पर विरोध जताया। वहीं जो चुने हुए प्रतिनिधि उनका समर्थन नहीं कर रहे, उनके लिए जूते-चप्पल की माला बनाकर नगर परिषद कार्यालय के मुख्य द्वार पर लटका दी।
विज्ञापन

कर्मचारी संगठन के जिला सचिव शिवचरण ने बताया कि वह 12 बजे तक धरनास्थल पर थे लेकिन उनके जाते ही प्रशासन ने कचरा उठवाने की खानापूर्ति की। प्रशासन चोरी-छिपे कचरा उठाने की खानापूर्ति को अपनी जीत न समझे। हड़ताल 26 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। जब तक मांगें नहीं मानी जाती हड़ताल जारी रहेगी।

जाट कालेज के सामने पड़ा कचरा। संवाद

जाट कालेज के सामने पड़ा कचरा। संवाद

जाट कालेज के सामने पड़ा कचरा। संवाद

जाट कालेज के सामने पड़ा कचरा। संवाद

जाट कालेज के सामने पड़ा कचरा। संवाद

जाट कालेज के सामने पड़ा कचरा। संवाद

जाट कालेज के सामने पड़ा कचरा। संवाद

जाट कालेज के सामने पड़ा कचरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed