फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sample for wheat and rice coming to Anganwadi centers

Kaithal News: आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले गेहूं व चावल के लिए सैंपल

Thu, 30 Nov 2023 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 30 Nov 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Sample for wheat and rice coming to Anganwadi centers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एफसीआई के गोदामों से आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले गेहूं व चावल को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है। इसके तहत टीम ने बुधवार को शहर में स्थित एफसीआई के गोदामों से गेहूं व चावल के दो सैंपल लिए हैं। सैंपल लेने वाली टीम में महिला एवं बाल विकास अधिकारी, पंचायत अधिकारी, डीएफएससी व एफसीआई से अधिकारी शामिल रहे।

अफसरों ने बताया कि अब इन सैंपलों को सील करते हुए महिला एवं बाल विभाग की टीम ने कुरुक्षेत्र स्थित लैब में भेजा है। इनकी रिपोर्ट के आने के बाद इनकी गुणवत्ता की जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में दिया जा रहा राशन एफसीआई के गोदामों से भेजा जाता है। गोदामों से सैंपल लेने की कार्रवाई टीम की तरफ से नियमित रूप से की गई है। इस समय पूरे जिले में 1270 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। ये आंगनबाड़ी सरकारी स्कूलाें और किराये पर संचालित की जा रही है। इन सभी केंद्राें में करीब सवा लाख बच्चे पढ़ते हैं। तीन माह में विभाग की टीम यहां से सैंपल लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी गुरप्रीत कौर ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में सप्लाई होने वाले अनाज को लेकर टीम ने सैंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए कुरुक्षेत्र स्थित लैब में भेजे गए हैं। सैंपलों की रिपोर्ट मिलने के बाद गुणवत्ता की जानकारी मिल पाएगी।
चावल सेलर से धान और बिजली बोर्ड से सामान चोरी
कैथल। दो अलग-अलग मामलों में चोर चावल सेलर से धान और बिजली बोर्ड से रॉड व तांबे का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

समाना पंजाब निवासी राकेश ने गुहला थाना में शिकायत दी कि गांव कसौर में उसका चावल का सेलर है। 26 नवंबर की रात वहां से सात बोरी धान चोरीहो गई। कीमत करीब 12 हजार रुपये है। जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


बिजली निगम के एसडीओ नीरज ग्रोवर ने तितरम थाना में शिकायत दी कि 25 नवंबर से 28 नवंबर के बीच अज्ञात आरोपी गांव तितरम स्थित बिजली बोर्ड से रॉड व तांबे का सामान चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब दो लाख 84 हजार रुपये है। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed