फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Saini's gift... expressed happiness over increase in commission.

Kaithal News: सैनी की सौगात... आढ़त में बढ़ोतरी पर जताई खुशी

Sat, 21 Dec 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 21 Dec 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Saini's gift... expressed happiness over increase in commission.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से अनाज मंडी आढ़तियों की आढ़त में 10 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी करने के अपने वादे को पूरा करते हुए यह राशि जारी कर दी है। अलग अलग खरीद एजेंसियों के माध्यम से यह पैसा प्रदेशभर के आढ़तियों के खातों में पहुंच गया है। मुख्यमंत्री सैनी की सौगात मिलने पर आढ़तियों के चेहरे खिल गए।

आढ़त में 20% की बढ़ोतरी के बाद चीका अनाज मंडी के आढ़तियों के खातों में भी लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये की राशि पहुंची है। मुख्यमंत्री द्वारा अपना वादा पूरा करने पर खुशी प्रकट करते हुए चीका अनाज मंडी में मेघ राज दर्शन लाल आढ़ती के प्रतिष्ठान पर पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर का मुंह मीठा करवाते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार जताया।
विज्ञापन


अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान जय पाल गर्ग, अशोक गर्ग, राजेश गोयल, मंडल प्रधान मांगे राम जिंदल ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुप्ता की अगुवाई में मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिला था और आढ़त बढ़ाने की मांग रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आढ़तियों ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी जुबान के धनी व्यक्ति है और वे जो भी वादा करते हैं उसे हर हाल में पूरा करते हैं, ऐसा ही उन्होंने आढ़तियों से किए वादे में कर दिखाया है । अशोक गर्ग ने कहा कि आढ़त का पैसा मिलने से आढ़तियों आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।

पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में सभी के हितों की सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने पूर्व व वर्तमान कार्यकाल में जनता से जो भी वादे किए है उन्हें एक एक कर पूरे कर रहे है।


आढ़तियों ने गेहूं की घटौती का लगभग साढ़े बारह करोड़ रुपये के रुके हुए भुगतान को भी जारी करवाने की मांग रखी। बाजीगर ने आढ़तियों से कहा कि मुख्यमंत्री से बात कर पैसा जारी करवाने का हर संभव प्रयास करेंगे। इस मौके पर परमानंद गोयल, कश्मीरी लाल, सुनील कुमार, साधु राम गुप्ता, धर्मपाल गर्ग, मलकीत सीड़ा, महेंद्र लाल, सन्नी गर्ग, रतन लाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed