फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Saini is going from village to village giving invitations for Maha Kumbh

Kaithal News: गांव-गांव जाकर सैनी महाकुंभ का दे रहे निमंत्रण

Thu, 14 Nov 2024 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 14 Nov 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Saini is going from village to village giving invitations for Maha Kumbh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आगामी एक दिसंबर को कैथल में महाराजा शूर सैनी की जयंती पर द्वितीय सैनी महाकुंभ की तैयारियों के लिए हरियाणा में सात टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें गांव-गांव व शहर-शहर जाकर लोगों को कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण दे रहे हैं।

समाज के युवा नेता संदीप सैनी सजूमा, रिंकू सैनी, शशी सैनी, लीलू सैनी, मोहन लाल सैनी व जग्गा सैनी ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। यह कार्यक्रम पूरी तरह से गैर राजनीतिक होगा। इसमें सभी पार्टियों में शामिल समाज के लोगों, सामाजिक संगठन, अन्य उच्च पदों पर कार्य कर रहे लोगों को भी आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचेंगे। इस अलावा विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व सांसद राजकुमार सैनी, पूर्व सांसद गुरदयाल सैनी, पूर्व विधायक डाॅ. पवन सैनी, पूर्व विधायक बिशन लाल सैनी शामिल होंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही प्रदेशभर से चेयरमैन, पूर्व चेयरमैन, पूर्व विधायक सहित पूरे देश से समाज के लोग पहुंचेंगे।

सभी ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए हमें एक दिन अवश्य निकालना चाहिए। यह कार्यक्रम कैथल में चंदाना गेट के निकट बाबा गैबी साहब डेरा मैदान में आयोजित किया जाएगा,जिसकी तैयारियों के संदर्भ में जिम्मेदारियां भी बांटी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed