{"_id":"662437676e9230976a090694","slug":"sahil-stands-first-in-poster-making-competition-kaithal-news-c-18-1-knl1004-372772-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में साहिल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में साहिल प्रथम
Sun, 21 Apr 2024 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 21 Apr 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। डॉ. भीम राव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में ड्रग्स जागरूकता प्रकोष्ठ और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में ड्रग्स जागरूकता अभियान के अंतर्गत पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता करवाई। इसमें साहिल को पहला स्थान मिला।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों और एनएसएस के स्वयंसेवकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में संजीवनी ने द्वितीय और आर्यन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ड्रग्स जागरूकता प्रकोष्ठ कि संयोजिका ने कहा कि जो व्यक्ति नशा करता है उसे नशे कि लत लग जाती है। जो धीरे-धीरे बढ़ती जाती है और एक समय ऐसा आता है, जो व्यक्ति 24 घंटे नशे में रहने लगता है, ऐसे में युवाओं कि जिम्मेदारी है कि वे समाज में जागरूकता फैलाएं।
विज्ञापन
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने कहा कि आज भारत जैसे देश में युवाओं के बीच तेजी से बढ़ते नशीले पदार्थों का सेवन आम समस्याओं में से एक है। नशीले पदार्थों में प्रमुख रूप से शराब, कोकीन, अफीम से बनी नशीली दवाइयां शामिल हैं, जो लोगों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों पर गंभीर रूप से प्रतिकूल प्रभाव डालती है। उन्होंने कहा कि एक एनएसएस के स्वयंसेवक और जागरूक युवा होने के नाते हम सभी की जिम्मेदारी है कि समाज को नशा मुक्त बनाने में अपना हर संभव सहयोग दें।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनिका जाखड़ ने कहा कि नशीले पदार्थों के उपयोग के कारण न सिर्फ इसे उपयोग करने वाले लोगों के लिए अनेक गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो रही है, बल्कि बड़े पैमाने पर उनके परिवार और समुदाय के लोगों को भी समस्याओं से जूझना पड़ता है।
प्रो. सुभाष शर्मा ने कहा कि ड्रग्स और स्मैक की लत युवाओं को अपराध की ओर धकेल रही है। इसकी रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। युवाओं को सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर समाज को जागरूक करना होगा।
पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में डॉ. अभिषेक गोयल, डॉ. मोनिका जाखड़ और प्रो. सुभाष शर्मा ने निर्णायक मंडल के सदस्यों कि भूमिका निभाई।