फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   S exam on September 12, Section-144 implemented

एचसीएस परीक्षा 12 सितंबर को, धारा-144 लागू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
S exam on September 12, Section-144 implemented
हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित एचसीएस की लिखित परीक्षा 12 सितंबर 2021 को सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक और सायंकालीन सत्र में दोपहर 3 बजे से सायं 5:00 बजे तक आयोजित करवाई जाने वाली परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू कर दी गई है। जिसके तहत इस क्षेत्र में पांच या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। जिलाधीश प्रदीप दहिया ने बताया कि जिले में स्थित परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में 12 अगस्त तक पांच या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर पाबंदी रहेगी। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में स्थित फोटोस्टेट की दुकानें भी परीक्षा अवधि सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा सायंकालीन सत्र में दोपहर 3 बजे से सायं 5:00 बजे तक परीक्षा के दौरान तक बंद रहेंगी। यह आदेश परीक्षा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों व पुलिस बल के जवानों पर लागू नहीं होंगे। आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed