फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rupees 2.91 Crore Fraud

दो करोड़ 91 लाख का धान खरीद कर नहीं किया भुगतान

Thu, 18 Jun 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Thu, 18 Jun 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
यहां अनाज मंडी में एक आढ़ती को चावल निर्यातक फर्म ने 2 करोड़ 91 लाख रुपये की धान खरीदकर उसका भुगतान नहीं किया। जिस कारण आढ़ती ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने करनाल के तरावड़ी की चावल निर्यातक फर्म के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। निर्यातक फर्म के दो आरोपियों के देश छोड़कर फरार होने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


कलायत थाना में दी शिकायत में कलायत मंडी के आढ़ती अश्विनी मित्तल ने आरोप लगाया कि वह कलायत मंडी में शंकर लाल जय प्रकाश के नाम से दुकान चलाता है। उसने बताया कि फर्म के द्वारा कलायत मंडी की विभिन्न दुकानों से पक्के में धान खरीद कर तरावड़ी स्थित सिद्धि विनायक व महावीर फूड्स राइस मिल को भेजा जाता रहा। वर्ष 2012-13 व 2013-14 में दोनों फर्मों को उन्होंने धान भिजवाया।
विज्ञापन


पर दोनों ने भेजे गए माल की पेमेंट रोक ली गई गई। 31 मार्च 2014 को उनकी फर्म ने अपनी किताबों में सिद्धि विनायक राइस मिल से 2 करोड़ 8 लाख 70 हजार 404 रुपये व महावीर फूड्स से 82 लाख 47 हजार 920 रुपये का बकाया लेना निकाला। पैसे के लिए उक्त दोनों फर्मों से बार-बार कहा गया पर हमेशा ही टालमटोल कर टरका दिया गया। धीरे धीरे मामले का खुलासा हो गया कि उक्त फर्म ने पूरे हरियाणा की विभिन्न मंडियों से माल उठा रखा है, पर पैसे की अदायगी नहीं की जा रही। हरियाणा भर के लेनदार दोनों फर्मों के प्रतिनिधियों सुरेश कुमार, रामेश्वर दास, अशोक कुमार, अमित कुमार से लगातार मिलते रहे पर उन लोगों ने स्पष्ट नहीं किया कि पैसे देंगे कब। दोषियों ने सरकारी एजेंसी का माल भी खुर्द बुर्द कर सरकार के माल की पूर्ति भी नहीं की। बार बार पैसे की ताकीद करने पर मामले के दोषियों ने सभी लेनदारों को एक कमेटी बनाने की बात कही। उनका कहना था कि वे अपने माल व चल अचल संपत्ति को बेचकर इकट्ठा होने वाली राशि कमेटी को सौंप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भर के लेनदार कमेटी बनाने में लगे थे कि चारों में से दो अशोक व अमित कुमार देश छोड़ कर फरार हो गए तथा अपनी सारी चल अचल संपत्ति को दूसरों के नाम हस्तांतरित कर दिया। अब लेनदारों के पास हाथ मलने के सिवा कुछ नहीं बचा था। अश्विनी का कहना था कि अब वे जब भी उनसे पैसे की ताकीद करते हैं तो उनको जान से मारने की धमकी दी जाती है। अश्विनी मित्तल का कहना था धान की पेमेंट फंस जाने से उनके पारिवारिक जीवन तथा व्यापार पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। पुलिस ने अश्विनी मित्तल की शिकायत पर धारा 406 व 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगा कि पैसे का भुगतान क्यों नहीं किया गया।
कृष्ण मुरारी, एसपी, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed