{"_id":"487515e5919354ceb0bfd11706d68afc","slug":"rupees-10-lakh-fraud-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/कैथ्ाल
Updated Sat, 25 Jul 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूंडरी पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसपी को दी शिकायत में पाई निवासी प्रदीप और सतीश ने कहा कि वे रोजगार की तलाश में विदेश जाना चाहते थे। जिसके चलते वे चंडीगढ़ के मनजीत चहल, इंद्रजीत व सुमित कालरा से संपर्क में आए। उन्होंने अपने एक जानकार मनोज से मनजीत का नंबर लिया और संपर्क के बाद मनजीत ने सिंगापुर के लिए दो साल का वर्क परमिट दिलाने का वायदा किया और इसके लिए प्रति व्यक्ति खर्च 5 लाख रुपये बताया। मनजीत के कहने पर उन्होंने उसके एचडीएफसी बैंक के खाते में 6 लाख रुपये की राशि डाल दी। मनजीत ने उन्हें सिंगापुर का वीजा दिलवाया लेकिन वहां उन्हें सिंगापुर में एंट्री नहीं मिली। बाद में वहां से उन्हें थाइलैंड भेज दिया गया और वहां उनके एजेंट ने उन्हें बंदी बना लिया तथा उनसे पैसों की मांग की। उन्होंने वहां से अपने घर फोन करके एजेंट के खाते में 1 लाख 40 हजार रुपये डलवाये और 1 लाख नकद राशि दी। फिर उन्हें वहां से आजाद किया गया। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पूंडरी पुलिस ने मामले की जांच सीआईए को सौंपी है। सीआईए वन के इंचार्ज अंग्रेज सिंह ने बताया कि पूंडरी पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर करने पर चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन