फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Run Geeta Jayanti Express via Kaithal

कैथल: गीता जयंती एक्सप्रेस को वाया कैथल से चलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Run Geeta Jayanti Express via Kaithal
कैथल। रेलयात्री कल्याण समिति ने रेलवे की मांगों को लेकर सांसद कुरुक्षेत्र नायब सैनी को ज्ञापन सौंपा। इसमें मुख्यत: गीता जयंती एक्सप्रेस को वाया कैथल से चलाने की मांग शामिल है।
विज्ञापन

समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने बताया कि समिति की कैैथल जिले से रेलवे की मुख्य तीन मांगें हैं। इससे कैथल हलके के रेल यात्रियों व सामान्य जनता को फायदा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि रेल कल्याण समिति पिछले 20 वर्षों से रेलवे से जुड़ी समस्याओं के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। समिति ने सांसद को दिए ज्ञापन में 14523-14524 मुज्जफरपुर हरिहर एक्सप्रेस का जींद तक विस्तार, गाड़ी नंबर 11841 व 11842 गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन को कुरुक्षेत्र से खुजराहो तक वाया कैथल व नरवाना करने और गाड़ी नंबर 54040 व 54039 को फिर से शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

इसके साथ ही गाड़ी नंबर 64462 नरवाना-कैथल-कुरुक्षेत्र-करनाल-पानीपत-सोनीपत-दिल्ली चलवाने की मांग की। सांसद ने इन सभी मांगों को केंद्रीय रेल मंत्री व चेयरमैन रेलवे बोर्ड को पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सतपाल गुप्ता, पंजाबी सभा के प्रधान राजकुमार मुखीजा, प्रवीन सरदाना, समिति के प्रधान लाजपत राय सिंगला, बलवंत जाटान, डॉ. अश्वनी हृतवाल, रामकरण, जिले सिंह पांचाल, ओमप्रकाश मढाढ, पवन शर्मा व सुखदेव बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed