{"_id":"672139be26abfbef83095718","slug":"run-for-unity-organized-tomorrow-kaithal-news-c-18-1-knl1004-509935-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रन फॉर यूनिटी का आयोजन कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रन फॉर यूनिटी का आयोजन कल
Wed, 30 Oct 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्तूबर को कैथल शहर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। रन फॉर यूनिटी चौ. छोटू राम इंडोर स्टेडियम से सुबह सात बजे शुरू होगी। यह जानकारी एसडीएम अजय कुमार ने दी है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए पुख्ता तैयारी की जाए। सांसद नवीन जिंदल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
डीसी डा. विवेक भारती के निर्देशानुसार लघु सचिवालय के सभागार में रन फॉर यूनिटी के आयोजन के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्तूबर को सुबह सात बजे रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। यह स्थानीय चौ. छोटू राम इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर छोटू राम चौक, ढांड रोड, शोरेवाला रोड से होते वापस स्टेडियम में समापन होगा।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस की ओर से यातायात प्रबंधन तथा सुरक्षा प्रबंध भी किए जाएंगे। सिविल सर्जन की ओर से रन फॉर यूनिटी के दौरान एंबुलेंस की व्यवस्था व चिकित्सा स्टाफ का प्रबंध किया जाएगा। जिला नगर आयुक्त सड़क मार्ग दुरुस्त करवाने व साफ सफाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार खेल विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा रन फॉर यूनिटी में कार्यक्रम की पूर्ण रूपरेखा तैयार करते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों और खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने शहरवासियों से रन फॉर यूनिटी में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।