{"_id":"619d441861e68c5f1438d424","slug":"rule-134a-today-is-the-last-day-of-application-for-admission-kaithal-news-knl90556379","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम 134 ए : दाखिले के लिए आवेदन का अंतिम दिन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम 134 ए : दाखिले के लिए आवेदन का अंतिम दिन आज
विज्ञापन
कैथल। नियम 134 ए के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन करने में एक दिन का समय शेष बचा है। 24 नंबर तक ही आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया बंद हो जाएगी और प्रवेश की परीक्षा से संबंधित तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी।
गौरतलब है कि 134 ए के तहत जिले के निजी स्कूलों में कक्षा दूसरी से आठवीं, नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों को दाखिले दिए जाने हैं। आवेदन प्रक्रिया 29 अक्तूबर से शुरू हुई और 24 नवंबर को समाप्त हो जाएगी। इसके बाद 5 दिसंबर को दाखिले के लिए परीक्षा होगी। इसका परिणाम 10 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।
परिणाम आने के बाद पहला ड्रा 13 दिसंबर को निकाला जाएगा। पहला ड्रा आने के बाद इसके आधार पर दाखिले 15 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर तक किए जा सकेंगे। इसके बाद भी अगर सीटें खाली रह जाती हैं तो विभाग द्वारा दूसरा ड्रा निकाला जाएगा। खाली सीटों पर इसके माध्यम से दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थियों के लिए 24 नवंबर को आवेदन का अंतिम दिन है। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परीक्षा से संबंधित तैयारियां पूरी करें। ड्रा में नाम शामिल होने पर तुरंत दस्तावेज दिखाएं और निजी स्कूलों में स्वीकृत सीटों पर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।