फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rudraksha conveys the message of the deep connection between nature and human life: Jaibhagwan Singla

रुद्राक्ष प्रकृति और मानव जीवन के गहरे संबंध का देता है संदेश : जयभगवान सिंगला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Rudraksha conveys the message of the deep connection between nature and human life: Jaibhagwan Singla
06 ढांड 02 रुद्राक्ष का पौधा लगाते जय भगवान सिंगला व अन्य।
ढांड। बाबू अनंत राम जनता कॉलेज कौल में प्रबंधक समिति के प्रधान तेजवीर सिंह की प्रेरणा और प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल के मार्गदर्शन में एनएसएस और इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सावन मास के अवसर पर रुद्राक्ष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध उद्योगपति, प्रेरणा वृद्ध सेवा आश्रम के संस्थापक और वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जय भगवान सिंगला ने महाविद्यालय परिसर में रुद्राक्ष के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. जय भगवान सिंगला ने कहा कि रुद्राक्ष केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि प्रकृति और मानव जीवन के गहरे संबंध का संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि वृक्षरोपण ऐसा पुण्य कार्य है, जिसका लाभ वर्तमान ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी मिलता है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान किया। प्राचार्य ने कहा कि करीब पांच वर्ष पूर्व डॉ. सिंगला की ओर से महाविद्यालय में लगाए गए पौधे विशाल वृक्ष बन चुके हैं, जो पर्यावरण के प्रति उनकी दूरदर्शी सोच का प्रमाण हैं।

06 ढांड 02 रुद्राक्ष का पौधा लगाते जय भगवान सिंगला व अन्य।

06 ढांड 02 रुद्राक्ष का पौधा लगाते जय भगवान सिंगला व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed