फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rs 39 lakh cheated by fake signature of landlord

मकान मालिक के फर्जी हस्ताक्षर कर 39 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rs 39 lakh cheated by fake signature of landlord
शहर में एक व्यक्ति के फर्जी हस्ताक्षर कर उसके मकान पर कब्जा करने की नियत से आधा दर्जन आरोपियों ने 39 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

झज्जर जिले के नया गांव निवासी सुरजभान ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी है कि प्रदीप कुमार व उसकी पत्नी पूजा निवासी मकान नंबर 748, सेक्टर -19 पार्ट-टू कैथल, निर्मला देवी उर्फ निर्मला व उसका बेटा आनंद निवासी गांव खेड़ी सांपला जिला रोहतक, आकाश व दीपक निवासी कैथल ने गांधी नगर में स्थित संदीप के फर्जी हस्ताक्षर कर मकान के नाम 39 लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ अधिनियम 120 बी, 420 सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
इसी प्रकार दूसरे मामले गांव बारना निवासी संदीप ने राजौंद थाना में शिकायत दी है कि उसके नाना स्व. राम कुमार के पास राजौंद में 32 कनाल 14 मरले 3 सरसाई जमीन थी। 17 जुलाई को उनका देहांत हो गया था। इसके बाद उक्त जमीन को उसकी माता महिंद्रो देवी की नानी सावित्रि देवी ने संदीप के मामा शशी कुमार व उसकी मौसी रीटा देवी के नाम 4 बराबर हिस्सों में दर्ज करवाई। 13 जुलाई 2019 को संदीप की माता महिंद्रो देवी का स्वर्गवास हो गया था। फिर उसकी माता के हिस्से की जमीन संदीप के नाना की विरासत से आई थी। इसके बाद जब वह राजौंद में पहुंचा तो दलबीर लाल, सतपाल व सरोज ने मिलीभगत करके उसकी माता महिंद्रो देवी की जायदाद अपने नाम करवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने उसकी माता का फर्जी अंगूठा लगाकर उसकी जमीन को हड़प लिया है। घटना के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला सहित तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed